फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Vehicles were mowed down on GT Road overnight, changed to Lothade

मानवता हुई शर्मसार : जीटी रोड पर रातभर शव को रौंदते रहे वाहन, लोथड़े में बदला

Wed, 21 Apr 2021 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Vehicles were mowed down on GT Road overnight, changed to Lothade
जीटी रोड पर बीसवां मील के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। मानवता को शर्मसार कर वाहन चालक रातभर युवक के शव को रौंदते रहे। पुलिस को भी इसकी भनक नहीं लग सकी और किसी राहगीर ने हाईवे पर शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को नहीं दी। मंगलवार सुबह लोगों ने शव पड़ा होने के बारे में अवगत कराया। शव की कपड़े के आधार पर शिनाख्त की गई और वह सेवली के युवक का शव निकला। पुलिस ने लोथड़े में बदल चुके शव को पोस्टमार्टम को भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव सेवली निवासी प्रशांत (22) रात में करीब साढ़े आठ बजे घर से किसी काम से बाहर गया था। वह रात को वापस नहीं लौटा। प्रशांत के भाई मोनू ने बताया कि परिवार के लोग उसको रातभर तलाश करते रहे, लेकिन उसका कहीं पर पता नहीं लग सका। युवक को रात को बीसवां मील चौक के पास किसी वाहन की टक्कर से मौत हो गई। जीटी रोड पर रोज हजारों वाहनों का आवागमन होता है। उसके शव को रातभर वाहन रौंदते रहे। वाहनों के कुचलने से प्रशांत का शरीर लोथड़े में बदल गया। किसी वाहन चालक ने रात में पुलिस को शव पड़ा होने की सूचना नहीं दी। पुलिस को भी इसका पता नहीं लग सका। मंगलवार सुबह लोगों ने शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। वहीं प्रशांत के परिवार के लोग भी उसको तलाशते हुए थाने पहुंच गए। उसके बाद शव की पहचान कपड़ों के आधार पर प्रशांत के रूप में की गई। पुलिस ने प्रशांत के पिता जगदीश के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वर्जन
जीटी रोड पर सुबह सड़क हादसे में युवक की मौत की सूचना मिली। शव को कब्जे में लेकर जांच करते हुए पहचान की गई। वाहनों के कुचलने से शव क्षत-विक्षत हो गया है। उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलदीप सिंह, जांच अधिकारी, थाना राई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed