फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   VDJS won the Under-14 and Under-17 IPSC Hockey Championships.

Sonipat News: वीडीजेएस ने अंडर-14 और अंडर-17 आईपीएससी हॉकी चैंपियनशिप जीती

Sun, 12 Jul 2026 02:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
VDJS won the Under-14 and Under-17 IPSC Hockey Championships.
हिसार। विद्या देवी जिंदल स्कूल (वीडीजेएस) परिसर में आयोजित ऑल इंडिया आईपीएससी अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालिका हॉकी चैंपियनशिप का शनिवार को समापन हो गया। देशभर के 11 प्रतिष्ठित पब्लिक स्कूलों की 23 टीमों के बीच हुए मुकाबलों में मेजबान वीडीजेएस ने अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग का खिताब अपने नाम किया। वहीं अंडर-19 वर्ग के फाइनल में मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स, राई (सोनीपत) ने वीडीजेएस को 2-0 से हराकर चैंपियनशिप जीती।
विज्ञापन

समापन समारोह में लेफ्टिनेंट कर्नल मनीषा डबास मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफियां प्रदान करते हुए कहा कि अनुशासन, कड़ी मेहनत और टीमवर्क ही सफलता की वास्तविक कुंजी हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

समारोह में विद्यालय की प्राचार्या नैना ढिल्लन, प्रशासक निखिल रुद्रा, आईपीएससी पर्यवेक्षक डॉ. यशवंत सिंह, विभिन्न विद्यालयों के कोच, तकनीकी अधिकारी, शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न वर्गों के परिणाम
अंडर-14 वर्ग में विद्या देवी जिंदल स्कूल चैंपियन रहा, जबकि यादविंद्रा पब्लिक स्कूल, पटियाला उपविजेता और यादविंद्रा पब्लिक स्कूल, मोहाली तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 वर्ग में भी वीडीजेएस ने खिताब जीता। कित्तूर रानी सैनिक स्कूल, कर्नाटक उपविजेता रहा और डेली कॉलेज, इंदौर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
व्यक्तिगत पुरस्कार और चयन
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, गोलकीपर, डिफेंडर, अटैकर और स्कोरर के पुरस्कार दिए गए। अंडर-19 वर्ग में वीडीजेएस की संध्या को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर, देवांशी लांबा को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर और नैंसी को सर्वश्रेष्ठ अटैकर चुना गया। मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स, राई की मुस्कान को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी तथा परी को सर्वश्रेष्ठ स्कोरर का पुरस्कार मिला।
राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन
चैंपियनशिप के दौरान स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के लिए आईपीएससी टीमों का चयन भी किया गया। चयनित खिलाड़ियों में सबसे अधिक खिलाड़ी मेजबान वीडीजेएस से शामिल की गईं। इसे विद्यालय की मजबूत खेल संस्कृति और प्रतिभा विकास का प्रमाण माना जा रहा है। चयनित खिलाड़ियों को अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
- अंडर-19 वर्ग के फाइनल में मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स, राई ने मेजबान टीम को 2-0 से हराया
माई सिटी रिपोर्टर

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed