{"_id":"67bb7c16a26d0058630fd87f","slug":"vasant-utsav-was-celebrated-with-great-pomp-1150-students-were-given-certificates-sonipat-news-c-197-1-snp1002-132752-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: धूमधाम से मनाया वसंत उत्सव, 1150 विद्यार्थियों को दिए प्रशस्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: धूमधाम से मनाया वसंत उत्सव, 1150 विद्यार्थियों को दिए प्रशस्ति पत्र
Mon, 24 Feb 2025 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 24 Feb 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
फोटो 37- सोनीपत के मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्वावलं
सोनीपत। मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रविवार को स्वावलंबन मंच बेगा की टीम की तरफ से वसंत उत्सव का शानदार आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि के रूप में सेक्शन इंजीनियर पवन कुमार ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि सहायक प्रोफेसर विकास मलिक, डॉक्टर नीरज दहिया मलिक व रितेश कुमार मलिक रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि एचएसवीपी के सेक्शन इंजीनियर पवन कुमार ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया, ताकि वह अपना लक्ष्य निर्धारित कर मुकाम तक पहुंच सके। स्वावलंबन मंच बेगा के संस्थापक डॉ. अतर सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम 12 वर्षों से हर वर्ष आयोजित किया जाता है। स्वावलंबन मंच का मुख्य उद्देश्य युवाओं को प्रेरित करना व जरूरतमंद विद्यार्थियों को सहायता प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि संस्कार, संस्कृति व स्वाध्याय के मूल मंत्र को युवा पीढ़ी दिल में समाहित करें तो सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। युवाओं को आवश्यकता है आत्मदीप: भव के मूल मंत्र को अपने जहन में समाहित करने की, तभी वह औरों के लिए उदाहरण पेश कर सकते हैं।
मंच के अध्यक्ष राजकीय महाविद्यालय गोहाना के सहायक प्रोफेसर देवेंद्र मलिक ने बताया कि किसी भी युवा को कोचिंग की आवश्यकता है तो वह आईआईटी और जी मेंस की कोचिंग निशुल्क करवाएंगे। कार्यक्रम के सफल संचालन में पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य सुमन बाला ने विशेष सहयोग दिया। इस दौरान युवाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। डॉ. अत्तर सिंह की शिष्या अलीशा व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से पूजा ने सुंदर गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। सपना ने मेरे रश्क-ए कमर, की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी। प्राध्यापिका मीनू गोयल ने नृत्य की उम्दा प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि व अन्य विशिष्ट अतिथियों ने 1150 युवाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के संचालन में एपीसी अमित भनवाला, मुख्याध्यापक निरंजन सिंह, सुनील कुमार, नरेंद्र कुमार, निखिल, सपना, तनु ने सहयोग दिया।