{"_id":"69b183fbd8bd3781ff02cbb9","slug":"various-cultures-will-be-seen-in-the-folk-art-festival-sonipat-news-c-197-1-snp1014-150754-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: लोक कला उत्सव में दिखेंगी विविध संस्कृतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: लोक कला उत्सव में दिखेंगी विविध संस्कृतियां
Wed, 11 Mar 2026 08:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 11 Mar 2026 08:32 PM IST
विज्ञापन
भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में लोक कला उत्सव के बारे में जानकारी देती कुलपति प्रो. सुदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में 17 से 19 मार्च तक लोक कला उत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की कला विकास योजना के तहत और उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के सहयोग से होगा।
धर्म पुत्र कला मंच गोहाना की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जबकि विश्वविद्यालय प्रशासन सहयोग करेगा। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुदेश ने बताया कि इसमें कई राज्यों से आए कलाकार अपनी संस्कृति, भाषा और पारंपरिक पहनावे की झलक दिखाएंगे।
उत्सव में 100 से ज्यादा कलाकार भाग लेंगे। पंजाब का लुड्डी और गिद्दा, हरियाणा का घूमर व फाग, असम का बरदोईसिकला, महाराष्ट्र की लावणी, राजस्थान का चरी लोकनृत्य और उत्तर प्रदेश का ढेड़िया लोक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा दिल्ली की नृत्य भूमि डांस फाउंडेशन भगवान शिव पर आधारित भरतनाट्यम प्रस्तुत करेगी जबकि पंजाब की गुरलीन कौर लोक गायन पेश करेंगी। धर्म पुत्र कला मंच के अध्यक्ष मनोज जाले ने बताया कि मंच का यह लगातार तीसरा आयोजन है। पहले दिन उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के अतिरिक्त निदेशक रविंद्र शर्मा मुख्य अतिथि होंगे।