फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Vansh gives the best speech on daughters

Sonipat News: बेटियों पर वंश ने दिया श्रेष्ठ भाषण

Tue, 10 Feb 2026 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 10 Feb 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Vansh gives the best speech on daughters
सोनीपत के सीआरए कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी और कॉलेज के प्राध्यापक। स्रोत: क - फोटो : udhampur news
सोनीपत। सीआरए कॉलेज में रसायन शास्त्र विभाग और यूथ रेडक्रॉस सेल ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर भाषण प्रतियोगिता कराई। डॉ. रितु दहिया के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में बीए द्वितीय वर्ष के वंश ने प्रथम, बीए अंतिम वर्ष के प्रशांत सागर ने दूसरा और बीए प्रथम वर्ष के हिमांशु ने तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का मंच संचालन जिलास्तर के सर्वश्रेष्ठ वॉलंटियर वंश ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ. अन्नू राठी, डॉ. उर्मिल हुड्डा एवं डॉ. पिंकी सरोहा शामिल रहीं। कार्यक्रम में यूथ रेडक्रॉस सेल वॉलंटियरों और विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रथम तीन विजेताओं के अलावा इस मुकाबले में बीकॉम प्रथम वर्ष के ध्रुव, एमए राजनीति विज्ञान प्रीवियस से दिव्या और एमए राजनीति विज्ञान फाइनल ईयर से रवि को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जितेंद्र फोर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बालिका शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता को मजबूत आधार प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के अंत में यूथ रेडक्रॉस सेल की काउंसलर डॉ. रितु दहिया ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed