फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   vactINATION compain secened day

टीकाकरण अभियान के दूसरे दिन 27551 लोगों को वैक्सीन लगी

Thu, 16 Sep 2021 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
vactINATION  compain secened day
स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को मेगा टीकाकरण अभियान चलाया गया। विभाग की ओर से गांवों, मोहल्लों समेत 450 जगहों पर टीकाकरण शिविर लगाए गए। जिला नागरिक अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्रों व अन्य केंद्रों में वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे लोगों की काफी भीड़ रही। शिविर में पहुंचे लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन तक नहीं किया। अधिकतर लोगों ने मास्क तक नहीं लगा रखा था। विभाग की ओर से मेगा टीकाकरण अभियान के दूसरे दिन बुधवार को 27551 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। मेगा टीकाकरण अभियान वीरवार को भी चलाया जाएगा, इस अभियान के तहत 25000 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के फैक्टरी नंबर 321 में कोरोना वक्सीनेशन कैंप लगाया गया। जिसमें एमएसएमई इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन बड़ी के सदस्यों ने फैक्टरियों में जाकर श्रमिकों को जागरूक करते हुए उन्हें वैक्सीन लगवाई। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डॉ. राजकुमार व स्वास्थ्य कर्मियों ने कैंप में सहयोग किया। एसोसिएशन के पदाधिकारी नवीन कौशिक ने कहा कि फैक्टरी में अधिकतर लोगों को वैक्सीन लगवाने का कार्य करवाया जा चुका है। जो लोग रह गए हैं उन्हें भी जागरूक कर शीघ्र ही वैक्सीन लगवाई जाएगी। उन्होंने श्रमिकों से वैक्सीन लगवाने की अपील की। कैंप में 148 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा गोहाना व गांवों में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम जब भी झुग्गियों में जाती तो वहां के लोग वैक्सीन लगवाने से मना कर देते। टीमें कई बार झुग्गियों में टीकाकरण करने के लिए गईं, लेकिन हर बाद खाली हाथ लौटीं। इस पर एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने संज्ञान लिया और लोगों के सहयोग से झुग्गियों में रहने वाले लोगों का टीकाकरण करवाने का फैसला लिया। पूर्व नगर पार्षद बिजेंद्र भनवाला ने भी लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed