{"_id":"6564e4130f9422a3a10ef624","slug":"vacant-plot-in-the-records-of-the-corporation-notice-to-10-on-finding-commercial-activity-on-the-spot-sonipat-news-c-197-1-snp1001-10014-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: निगम के रिकॉर्ड में खाली प्लॉट, मौके पर व्यवसायिक गतिविधि मिलने पर 10 को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: निगम के रिकॉर्ड में खाली प्लॉट, मौके पर व्यवसायिक गतिविधि मिलने पर 10 को नोटिस
Tue, 28 Nov 2023 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। नगर निगम की टीम ने मुरथल रोड पर निरीक्षण अभियान चलाया तो रिकॉर्ड में खाली दिखाए गए प्लॉट में व्यवसायिक गतिविधि चलती मिली। होटल से लेकर दुकान तक चलाई जा रही थी। जिस पर टीम ने दस प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए हैं। अगर प्रतिष्ठानों ने अपनी प्रॉपर्टी को व्यावसायिक में नहीं बदलवाया और टैक्स जमा नहीं करवाया तो प्रॉपर्टी को सील किया जाएगा।
नगर निगम की टीम को सूचना मिली थी कि कई स्थानों पर जहां रिकॉर्ड में जमीन को खाली प्लॉट दर्शाया गया है वहां पर व्यवसायिक गतिविधियां चलाई जा रही है। उसकी जांच के लिए नगर निगम आयुक्त विश्राम कुमार मीणा ने जेडटीओ राजेंद्र चुघ के नेतृत्व में टॉस्क फोर्स गठित की। जिसमें अमजद, जतिन व मनोज को शामिल किया गया। टीम ने सोमवार को दस प्रतिष्ठानों की जांच की। जिसमें एक मुरथल रोड पर होटल चल रहा था, दूसरी जगह एक दुकान, उसके अलावा दो जगह गाड़ियों को खरीदा-बेचा जा रहा था।