फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   uzbekistan woman lost her way the police reached the envoy

उज्बेकिस्तान की महिला रास्ता भटकी, पुलिस ने दूतावास को सौंपा

Mon, 06 Jan 2020 08:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
uzbekistan woman lost her way the police reached the envoy
कुंडली (सोनीपत)। भारत भ्रमण पर आई उज्बेकिस्तान की एक महिला रास्ता भटक कर गांव कुंडली पहुंच गई। भाषा की समझ नहीं होने के चलते वह अपने बारे में कोई जानकारी नहीं दे पा रही थी। जिस पर ग्रामीणों ने मामले से कुंडली थाना पुलिस को अवगत कराया। जिस पर पुलिस टीम ने उन्हें थाने में ले आई और उनका पासपोर्ट देखने के बाद उन्हें भारतीय दूतावास में भिजवा दिया। जिससे उज्बेकिस्तान की महिला की परेशानी दूर हो सकी।
विज्ञापन

सोमवार को रास्ता भटक कर गांव बारोटा में पहुंची विदेशी महिला उस समय परेशान हो गई जब उन्हें रास्ते के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पा रहा था। उसने लोगों से बातचीत का प्रयास किया, लेकिन उनकी भाषा किसी की समझ में नहीं आ रही थी। जिससे महिला काफी परेशान हो चुकी थी। इस पर ग्रामीणों ने कुंडली थाना पुलिस को अवगत कराया। जिस पर महिला पुलिस के साथ कुंडली पुलिस टीम गांव में पहुंची और विदेशी महिला की मदद का प्रयास किया, लेकिन भाषाई दिक्कत के कारण पुलिस भी उसकी कोई मदद नहीं कर पा रही थी। इस पर पुलिस ने जब महिला से पासपोर्ट देने को कहा तो उसने अपना पासपोर्ट निकालकर पुलिस टीम को दिया। जिस पर पुलिस को पता लगा कि वह उज्बेकिस्तान की रहने वाली शेखनाज (28) है। वह भारत में टूरिस्ट वीजा पर आई हुई थी। वह बारोटा कैसे पहुंची इसके बारे में महिला कोई जानकारी नहीं दे सकी। जिस पर पुलिस ने महिला को दिल्ली स्थित भारतीय दूतावास में भेज दिया।
विज्ञापन

सितंबर, 2019 में समाप्त हो चुका है वीजा
पुलिस का कहना है कि महिला के पास से पासपोर्ट के साथ जो टूरिस्ट वीजा मिला है वह सितंबर, 2019 में समाप्त हो चुका है। महिला कब से भटक रही थी और कब लापता हुई थी। इसकी जानकारी दूतावास की टीम द्वारा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सूचना मिली थी कि कोई विदेशी महिला रास्ता भूलकर बारोटा गांव में पहुंच गइई है। टीम ने तुरंत मौके पर जाकर उसके पासपोर्ट की जांच की। जिस पर महिला की पहचान होने पर उसे भारतीय दूतावास दिल्ली भेज दिया गया।
-रवींद्र कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed