फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Upset with his girlfriend living with another man, the young man beheaded her mother; arrested

Sonipat News: प्रेमिका के दूसरे युवक संग रहने से खफा होकर उसकी मां का सिर काट ले गया था युवक, गिरफ्तार

Mon, 23 Dec 2024 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 23 Dec 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Upset with his girlfriend living with another man, the young man beheaded her mother; arrested
फोटो 38- सोनीपत की ऑटो मार्केट में प्रेमिका की मां की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार युवक पुलि
सोनीपत। सेक्टर-3 स्थित ऑटो मार्केट में महिला की गर्दन काटकर बेरहमी से हत्या करने के आरोपी व उसकी बेटी के पूर्व प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी मूलरूप से बिहार के दरभंगा का रहने वाला नंनूलाल उर्फ लालू मुखिया है। वह घटना के समय सोनीपत के विकास नगर में रहता था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर छह दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी ने प्रेमिका के दूसरे युवक संग रहने से खफा होकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


सेक्टर-27 थाना प्रभारी सवित कुमार ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि मूलरूप से बिहार के पूर्णिया हाल शिव कॉलोनी सोनीपत निवासी जयनारायण ने 13 दिसंबर को पुलिस को बताया था कि उनकी पत्नी चमनी देवी (50) शहर के निजी अस्पताल में सफाई का काम करती थी। वह 12 दिसंबर को अस्पताल में गई थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं आई। 13 दिसंबर को उन्हें पता लगा कि एक महिला का शव ऑटो मार्केट में मिला है। उसका सिर नहीं है। वह मौके पर पहुंचे तो उन्होंने कपड़ों व धड़ से शव की पहचान अपनी पत्नी के रूप में की थी। उनकी पत्नी के हाथ पर टैटू थे जो धड़ पर भी थे। उन्होंने शक जताया था कि उनकी बेटी ममता के प्रेमी नंनूलाल ने उनकी पत्नी की हत्या की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब पुलिस ने आरोपी नंनूलाल को विकास नगर सोनीपत से गिरफ्तार कर छह दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन




पहले पति और प्रेमी को छोड़र तीसरे युवक संग रहने लगी थी बेटी

जयनारायण ने दो शादी की थी। इसमें पहली पत्नी से तीन व दूसरी पत्नी चमनी देवी से एक बेटा-बेटी हैं। दूसरी पत्नी की बेटी ममता की शादी कर दी थी। इससे उन्हें एक नाती है। बाद में ममता ने अपने पति को छोड़ दिया था और नंनूलाल के साथ सहमति संबंध में रहने लगी थी। कुछ दिन पहले उसने नंनूलाल को छोड़ दिया था और चौहान जोशी के पास रहने वाले सौरभ संग रहने लगी थी। इससे नंनूलाल नाराज था। उसने कहा था ममता को उनसे दूर करने में उनका हाथ है। अगर ममता उसके पास नहीं आई तो इसका अंजाम भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




अस्पताल से बाइक पर बैठाकर ले गया और सिर काट डाला

पुलिस ने चमनी देवी के शव की पहचान के बाद सीसीटीवी खंगाले तो अस्पताल के पास नंनूलाल दिखाई दिया था। वह अस्पताल के पास से चमनी देवी को बाइक पर बैठाकर ले गया था। इसके बाद उस पर शक गहरा गया था। आरोपी की गिरफ्तारी से पता लगा है कि चमनी देवी को सेक्टर-3 में ले जाकर धारदार हथियार से उसकी गर्दन काट दी था। पुलिस अब रिमांड के दौरान हथियार बरामद करेगी।



चार टीम लगी थी पीछे

पुलिस की चार टीम आरोपी के पीछे लगी थी। महिला के सिर को उसकी बेटी के वर्तमान प्रेमी के कमरे के पास से बरामद किया गया था। आरोपी ममता के प्रेमी सौरभ को जानता था। उसने उसे कहा था कि ममता के कपड़े उसके पास है। उसने कपड़ों के नीचे चमनी देवी के सिर को रखा था और सौरभ के कमरे के पास रख गया था। वहां भी सीसीटीवी में वह दिखाई दिया था। पुलिस की चार टीम उसके पीछे लगी थी। अब उसे दबोच लिया है।





बिहार व दिल्ली में बनाया ठिकाना

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी वारदात को अंजाम देकर दिल्ली भाग गया था। वहां से बिहार भाग गया। उसका दिल्ली व बिहार में ठिकाना है। पुलिस टीम बिहार तक पहुंची तो वहां से भी निकल गया। अब विकास नगर सोनीपत में आया तो दबोचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed