{"_id":"69affc1c62399de84606c69c","slug":"upset-over-the-poor-condition-of-the-road-they-staged-a-protest-by-sitting-in-a-ditch-sonipat-news-c-197-1-snp1003-150667-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रोड की बदहाली से परेशान होकर गड्ढे में बैठकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रोड की बदहाली से परेशान होकर गड्ढे में बैठकर किया प्रदर्शन
Tue, 10 Mar 2026 04:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 10 Mar 2026 04:40 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। गढ़ी ब्राह्मणान के पास महलाना रोड पर हुए गड्ढे में बैठकर जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने प्रदर्शन किया। उनके साथ अन्य लोगों ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। उनका कहना था कि महलाना रोड काफी समय से टूटा हुआ है। इससे आम आदमी को परेशानी हो रही है।
बड़वासनी ने बताया कि लगातार हो रही दुर्घटना की वजह से वाहन चालक परेशान हैं। उन्होंने कहा कि टूटे हुए रोड को जल्द से जल्द प्रशासन बनाने का काम करें। आज अनदेखी के कारण सड़क पर कई फीट गहरे गड्ढे बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि गोहाना रोड पर सीवर के ढक्कन नहीं लगे हुए।
उन्होंने कहा कि कोर्ट रोड की दशा खराब होने से लोगों को तकलीफ उठानी पड़ रही है। करेवड़ी रोड के निर्माण को लेकर प्रशासन को अवगत करा रखा है। उसके बाद भी सड़कों की दशा सुधारने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि 14 मार्च को पीडब्ल्यूडी कार्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
वह ढोल-नगाड़े के साथ पीडब्ल्यूडी कार्यालय पहुंचेंगे। इस अवसर पर संदीप, कुलदीप, राजबीर, सुरेंद्र, रघुवीर, जगविंद्र, सुरेश, प्रवीण, अमित भी उपस्थित रहे।