फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Uproar over students being made to weed grass on 'Shramdaan Diwas' (Voluntary Labour Day)

Sonipat News: श्रमदान दिवस पर विद्यार्थियों से घास उखड़वाने पर हंगामा

Sat, 29 Aug 2026 06:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 29 Aug 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
Uproar over students being made to weed grass on 'Shramdaan Diwas' (Voluntary Labour Day)
फोटो : सोनीपत के मॉडल टाउन स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय के गेट पर नारेबाजी करते नगर निगम के
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। मॉडल टाउन स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को श्रमदान दिवस मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों से विद्यालय परिसर के बाहर उगी घास उखड़वाई गई। इसकी जानकारी मिलते ही नगर निगम के हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने मौके पर विरोध जताया।
कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि बच्चों से सफाई और घास उखड़वाने का काम कराना उचित नहीं है। उन्होंने स्कूल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने स्कूल के मुख्याध्यापक सुरेंद्र हुड्डा को गेट पर बुलाकर मामले की जानकारी ली। मुख्याध्यापक ने सफाई कर्मचारियों और पुलिस के समक्ष श्रमदान दिवस से संबंधित आदेश की प्रति दिखाई।
विज्ञापन

इसके बाद मुख्याध्यापक ने कर्मचारियों के सामने स्वयं भी उगी हुई घास उखाड़कर दिखाई। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों से हाथ जोड़कर माफी भी मांगी। नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राजाभाई व इकाई प्रधान भारत कंडेरा ने बताया कि नगर निगम के कर्मचारी 24 दिन से हड़ताल पर हैं। हड़ताली कर्मचारी शहर में 24 दिन से कूड़ा नहीं उठा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों का कहना था कि सफाई कर्मियों की हड़ताल के बीच बच्चों से ऐसी गतिविधियां कराना उचित नहीं है। उन्होंने सरकार की ओर से श्रमदान दिवस मनाने के जारी आदेश को ठीक नहीं बताया। राजाभाई और भारत कंडेरा ने कहा कि इन आदेशों से कर्मचारियों को भड़काया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वहीं, स्कूल प्रशासन ने श्रमदान दिवस के तहत गतिविधि आयोजित किए जाने की बात कही। मुख्याध्यापक ने आदेश दिखाकर और स्वयं घास उखाड़कर स्थिति को शांत करने का प्रयास किया। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। इस बातचीत के बाद मामला शांत हो गया।

वर्जन
मॉडल टाउन स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को मनाए गए श्रमदान दिवस का नगर निगम के सफाई कर्मियों की ओर से विरोध किया जाना गलत है। सरकार के आदेश पर स्कूलों में श्रमदान दिवस मनाया गया है।-नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी

फोटो  : सोनीपत के मॉडल टाउन स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय के गेट पर नारेबाजी करते नगर निगम के

फोटो : सोनीपत के मॉडल टाउन स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय के गेट पर नारेबाजी करते नगर निगम के

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed