Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Unveiling of the route board on the birth anniversary of Guru Sudarshan Lal Maharaj

Sonipat News: गुरु सुदर्शन लाल महाराज की जयंती पर मार्ग के बोर्ड का अनावरण

Sat, 04 Apr 2026 05:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 04 Apr 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
Unveiling of the route board on the birth anniversary of Guru Sudarshan Lal Maharaj
फोटो : सोनीपत के ओसराम चौक पर गुरु सुदर्शन मार्ग के बोर्ड का अनावरण करते निवर्तमान मेयर राजीव ज
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। महान जैन संत गुरु सुदर्शन लाल महाराज 103वीं जयंती शनिवार को श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस दौरान जैन संतों ने प्रवचन के माध्यम से उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके सिद्धांतों को आत्मसात कर अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
जैन स्थानक सेक्टर-15 में आयोजित कार्यक्रम में निवर्तमान मेयर राजीव जैन ने जैन स्थानक की छत पर ध्वजारोहण किया। ओस राम चौक पर गुरु सुदर्शन मार्ग के बोर्ड का अनावरण किया। जय मुनि महाराज ने कहा कि गुरु सुदर्शन नाम के अनुरूप काम एवं भाव से भी सुदर्शन थे।
विज्ञापन

वह अपने अंदर सूर्य देवता के उदय और अस्त को समेटे हुए थे। गुरु सुदर्शन ने पूरे देश में घूम कर भगवान महावीर के अहिंसा, सत्य एवं जीयो और जीने दो के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने 2900 से ज्यादा युवाओं को साधु जीवन में आकर समाज कल्याण का कार्य करने की प्रेरणा दी। इस दौरान प्रधान महावीर प्रसाद, महामंत्री मामन जैन, भूषण जैन, मोहन लाल जैन, रमेश जैन, प्रो. जगरोशन जैन, विजय जैन, नितिन जैन, बिट्टू जैन, कुसुम जैन, मंजू जैन, अंजू जैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed