फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   university

मुरथल यूनिवर्सिटी में बनेगा शहीद स्मारक, हर वर्ष दो कैडेट्स को किया जाएगा सम्मानित

Sat, 27 Jul 2019 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
university
मुरथल विवि में कार्यक्रम को संबोधित करते कर्नल राजबीर शर्मा - फोटो : Sonipat
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल के वीसी प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत ने कहा कि शहीद होने वाले सैनिकों की याद में विश्वविद्यालय में शहीद स्मारक बनाया जाएगा। हर साल कारगिल विजय दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय सर्वश्रेष्ठ एनसीसी के दो कैडेट को सम्मानित करेगा, जिसमें एक लड़का व लड़की शामिल होगी। वीसी प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत विवि में एनसीसी विंग द्वारा आयोजित कारगिल विजय दिवस पर संबोधित कर रहे थे। इससे पहले कारगिल में शहीद हुए सैनिकों की याद में दो मिनट का मौन रखकर नमन किया।
विज्ञापन

वीसी प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत ने कहा कि जिले के 6 सैनिकों ने कारगिल के दौरान अपनी जान की बाजी लगाकर, पाकिस्तानियों को खदेड़ने का काम किया था। उनमें से दो सैनिक के बच्चे अब भी देश की सेना में शामिल होकर देश की सुरक्षा कर रहे हैं। सेना में शामिल होकर देश की सुरक्षा करने का दायित्व मिलना गर्व की बात है। कर्नल राजबीर शर्मा ने कहा कि कारगिल में शहीद होने वाले 90 प्रतिशत सैनिकों व अधिकारियों की आयु 30 वर्ष से कम थी। उन्होंने कहा कि एक दिन सबको मौत तो आनी ही है, लेकिन देश पर प्राण न्यौछावर करने का अवसर सभी को नहीं मिलता। देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वालों को कई पीढ़ियां गौरव के साथ याद करती हैं। हमें शहीद परिवारों की मदद करनी चाहिए। कार्यक्रम के उपरांत वीसी प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत ने कर्नल राजबीर शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान रजिस्ट्रार प्रो. अनिल खुराना, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. रेखा, परीक्षा नियंत्रक प्रो. एमएस धनखड़, प्रो. अशोक शर्मा, प्रो. परविंद्र सिंह, प्रो. सुखदीप सिंह, एनसीसी अधिकारी डॉ. प्रदीप सिंह, डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. गीता सिंह, डॉ. पूनम श्योराण, डिप्टी रजिस्ट्रार जोगिंद्र दहिया, कार्यकारी अभियंता बलबीर सिंह श्योकंद, असिस्टेंट रजिस्ट्रार आनंद राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed