फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   union sports minister hit target in archery

केंद्रीय खेल राज्यमंत्री ने तीरंदाजी में लगाया निशाना

Thu, 05 Sep 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
union sports minister hit target in archery
साई सेंटर बहालगढ़ में तीरंदाजी के दौरान टारगेट पर निशाना लगाते केंद्रीय खेल राज्य मंत्री किरण र? - फोटो : Sonipat
केंद्रीय खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) किरण रिजिजू ने बुधवार सुबह साई सेंटर बहालगढ़ में अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान खिलाड़ियों से बातचीत की और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। साईं सेंटर में तीरंदाजी अकादमी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने खुद भी निशाना लगाया। हालांकि निशाना किनारे पर लगा तो वह बोले कि प्रेक्टिस करके मैं भी मेडल जीत सकता हूं। इसके बाद उन्होंने साईं सेंटर के मैस, हॉस्टल, स्विमिंग पुल, जिम समेत अन्य स्थानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बुधवार को निरीक्षण के लिए पहुंचे खेल राज्य मंत्री किरण रिजिजू तीरंदाजी अकादमी में पहुंचे। जहां उन्होंने खिलाड़ियों से बातचीत की। उन्होंने खिलाड़ियों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लेने के दौरान उनसे कहा कि खिलाड़ियों को खेलते हुए ही नौकरी देने का प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने खिलाड़ियों की मांग पर सोनीपत साईं सेंटर में बेहतर खेल सुविधाएं भी विकसित करने की बात कही। उन्होंने तीरंदाजी अकादमी का निरीक्षण किया और वहां राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों से बातचीत की। उन्होंने खिलाड़ियों से पूछा की सबसे अधिक खिलाड़ी कौनसी स्कीम के हैं तो उन्होंने खेलो इंडिया के खिलाड़ी होने की बात कही। जिस पर उन्होंने कहा कि यह स्कीम खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन है। इसके बाद उन्होंने साईं सेंटर की मैस, हास्टल, स्विमिंग पुल, जिम सहित अन्य सभी सुविधाओं का निरीक्षण भी किया। उन्होंने पैरा ओलंपियन अमित सरोहा से भी बातचीत की। बाद में उन्होंने साई परिसर में रुद्राक्ष का पौधा भी लगाया। इस दौरान उनके साथ साई की निदेशक ललिता शर्मा, प्रशिक्षण एवं उत्कृष्टता केंद्र प्रभारी डॉ.वजीर सिंह फौगाट, ट्रेनिंग इंचार्ज आज्ञापाल, नेहरू युवा केंद्र के हरियाणा राज्य निदेशक एसएन शर्मा, नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक नवीन गुलिया, प्रशिक्षक प्रदीप कुमार पालीवाल, बीडीपीओ मनीष मलिक, प्रशिक्षक सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सभी बेहतर अभ्यास करें : रिजिजू
केंद्रीय खेल राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने स्वयं भी तीरंदाजी अकादमी में निशाना लगाया। उन्होंने पहले एशियन गेम्स में रजत पदक विजेता अमन सैनी को निशाना लगाने को कहा। उसके बाद उन्होंने स्वयं भी निशाना लगाया। तीर टारगेट के किनारे लगा तो उन्होंने कहा कि प्रेक्टिस करके मैं भी मेडल जीत सकता हूं। सभी को बेहतर तरीके से अभ्यास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए हास्टल की ली जानकारी
उन्होंने साई की क्षेत्रीय निदेशक ललिता शर्मा से साई में बन रहे हॉस्टल के बारे में भी जानकारी ली। जिससे खिलाड़ियों को किसी तरह की रहने की दिक्कत न रहे। साई निदेशक ने कहा हॉस्टल निर्माण का कार्य काफी हद तक पूरा हो चुका है। उसका जल्द उद्घाटन कराने के लिए आपको बुलाएंगे।
नेशनल कैंप लगाने के बारे में देखी संभावना
निरीक्षण के दौरान साई में तीरंदाजी का नेशनल कैंप लगाने के बारे में संभावना भी तलाशी। उन्होंने पूछा कि कैंप में कितने प्रशिक्षक हैं। तब उन्हें चार प्रशिक्षक होने की जानकारी दी गई। उन्हें बताया कि सेंटर आफ एक्सीलेंसी में 12 व खेलो इंडिया कैंप में 27 खिलाड़ी हैं। उन्हें बताया गया कि नेशनल कैंप लगाने के लिए अलग से प्रबंध करना होगा।

तीरंदाजी अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे छह स्टेट के खिलाड़ी
तीरंदाजी अकादमी के प्रशिक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री ने पूछा कि यहां कितने स्टेट के खिलाड़ी हैं तो पता लगा कि छह स्टेट के खिलाड़ी हैं। कैंप में हरियाणा के साथ ही मणिपुर, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली के खिलाड़ी मिले। बागपत की साक्षी ने उन्हें बताया कि बागपत में भी तीरंदाजी की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed