फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Tyagi community accuses BJP state president of nepotism

Sonipat News: त्यागी समाज ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर लगाया परिवारवाद का आरोप

Sat, 25 Apr 2026 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 25 Apr 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Tyagi community accuses BJP state president of nepotism
पुनीत त्यागी का टिकट कटने पर बैठक करते त्यागी समाज के लोग। स्रोत : पाठक 
गन्नौर। नगर निगम पार्षद पुनीत त्यागी की टिकट कटने के बाद त्यागी समाज ने शुक्रवार को गढ़ी केसरी स्थित परशुराम भवन में बैठक की। वक्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कहा गया कि पुनीत त्यागी लंबे समय से पार्टी के प्रति निष्ठावान रहे हैं। इसके बावजूद उनका टिकट काटा जाना अनुचित है। आरोप लगाया गया कि उनका टिकट काटकर प्रदेश अध्यक्ष ने अपने रिश्तेदार को दिया जिसने पूर्व में निर्दलीय चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन

पार्षद अंकित त्यागी और अमित त्यागी ने कहा कि एक तरफ भाजपा कहती है कि पार्टी में भाई-भतीजा वाद नहीं है वहीं दूसरी तरफ प्रदेश अध्यक्ष अपने ही रिश्तेदार को टिकट दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ व्यक्ति पार्टी की छवि खराब कर रहे हैं। अमित त्यागी ने मुख्यमंत्री नायब सैनी व पार्टी पदाधिकारियों से मामले में पुनर्विचार करने की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता गन्नौर बार एसोसिएशन प्रधान गौरव त्यागी ने की। इस अवसर पर सरपंच महेश त्यागी, बड़ी गांव के सरपंच अरुण त्यागी, सुनील पटवारी गढ़केसरी, अशोक त्यागी, नवीन त्यागी, बिजेंद्र त्यागी, हरविंदर त्यागी, प्रमोद त्यागी, नीटू त्यागी, सुरेश त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed