फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two youths had murdered Mohit for 200 rupees.

Sonipat News: 200 रुपये के लिए दो युवकों ने की थी मोहित की हत्या

Thu, 07 Dec 2023 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 07 Dec 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Two youths had murdered Mohit for 200 rupees.
मोहित का फाइल फोटो।
गन्नौर। गांधी नगर में प्लॉट में अर्द्धनग्न मिले किशोर की हत्या उसके दो परिचित युवकों ने 200 रुपये के लिए गला दबाकर की थी। किशोर शादी समारोह में रुपये बीनने गया था। वहां से रुपये बीनकर लौट रहा था तो दो साथियों ने उसके रुपये छीनने का प्रयास किया। किशोर ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करने के साथ गला दबा दिया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी मूलरूप से गांव कासंडा फिलहाल गांधी नगर गन्नौर निवासी सुरेंद्र उर्फ छमका व गांव सैंयाखेड़ा निवासी जितेंद्र उर्फ लिल्ली हैं।
विज्ञापन


गांधी नगर निवासी मोहित (17) 29 नवंबर को गुमड रोड स्थित गणपति गार्डन में शादी समारोह में गया था, मगर वह लौटकर नहीं आया। मोहित के पिता राजेश ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि उनका बेटा मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही थी कि 4 दिसंबर को मोहित का शव सैनी कॉलोनी, गांधी नगर में खाली प्लॉट में अर्द्धनग्न मिला था। राजेश के पिता ने पुलिस को बताया था कि शादी समारोह में जितेंद्र उर्फ लिल्ली व उसके साथियों ने उसके बेटे के साथ मारपीट की और उसके पैसे छीनने के बाद उसकी हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया। जांच अधिकारी एसआई सुलतान सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जितेंद्र उर्फ लिल्ली व उसके साथी सुरेंद्र उर्फ छमका को गिरफ्तार कर लिया है। वीरवार को दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन


रुपये छीनने के लिए हत्या करने की बात स्वीकारी

गन्नौर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रवि कुमार ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि मोहित ने शादी समारोह में उड़ाए गए रुपये बीने थे। उन्होंने वहां से करीब 200-200 रुपये बीन लिए थे। उसके बाद वह तीनों वहां से चल दिए। रास्ते में उन्होंने मोहित से रुपये छीनने का प्रयास किया। जिसका उसने विरोध किया। उन्होंने उसकी पिटाई कर दी। बाद में घर बताने के डर के चलते उसका गला दबा दिया। जिसके बाद उसे झाड़ियों में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed