फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two women returning from shopping were knocked unconscious and their earrings were taken out.

Sonipat News: शॉपिंग कर लौट रही दो महिलाओं को बेसुध कर निकालीं बालियां

Sat, 28 Mar 2026 07:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
Two women returning from shopping were knocked unconscious and their earrings were taken out.
मंदिर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई दोनों महिला आरोपी।
थाना सिविल लाइन क्षेत्र के कच्चे क्वार्टर के पास शातिर बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन


मयूर विहार की रहने वाली महिला ने की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी



फोटो - 25





माई सिटी रिपोर्टर

सोनीपत। कच्चे क्वार्टर बाजार से खरीदारी कर लौट रही दो महिलाओं को बेसुध कर बदमाशों ने कानों से सोने की बालियां निकाल लीं। हैरानी की बात यह है कि दोनों महिलाओं को काफी देर तक इसके बारे में कुछ पता ही नहीं चला। घटना 16 मार्च की है। उस वक्त पीड़ित ने पुलिस को मौखिक शिकायत दी थी। अब उन्होंने थाना सिविल लाइन में लिखित दी है।

मयूर विहार निवासी मीनू के पति राकेश ने बताया कि उसकी पत्नी और जानकार पम्मी 16 मार्च की दोपहर करीब एक बजे कच्चे क्वार्टर बाजार में सामान खरीदने के लिए गई थीं। करीब 4 बजे तक जब वह घर नहीं लौटीं तो उन्होंने फोन किया तो वारदात का पता चला।
विज्ञापन

मीनू ने बताया कि जब वह कच्चे क्वार्टर बाजार से निकलकर मंदिर के पास पहुंची तो वहां पहले से दो महिलाएं और एक पुरुष मौजूद थे। उन्होंने एक महिला को गरीब बताते हुए मदद की अपील की। उनको बातों में उलझा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एक महिला ने रुमाल निकालकर दोनों के चेहरे के सामने झटक दिया जिससे वे बेहोश हो गईं। उन्हें कुछ समझ नहीं आया। मौका पाकर आरोपियों ने दोनों के कानों से बालियां उतार लीं और चली गईं। कुछ समय बाद जब उन्हें होश आया तो उन्हें वारदात का एहसास हुआ। यही नहीं इस दौरान वे दोनों वहां से भटक कर रेलवे स्टेशन के पास पहुंच गई जबकि उन्हें दूसरी ओर मयूर विहार जाना था।

-----

डेढ़ महीने में तीसरी बड़ी वारदात

शहर में महिलाओं को बेसुध कर उनके गहने लूटने वाला गिरोह सक्रिय है। दो महीने में यह तीसरी वारदात है। सभी में इसी तरह दो महिला और एक पुरुष की संलिप्तता बताई जा रही है। शहर के राज मोहल्ला की रहने वाली राम कुमारी से भी इसी तरह सम्मोहित कर गहने उतरवा लिए थे। वह एक मार्च को सुबह करीब 9 बजे सत्संग के लिए घर से निकली थी। मुरथल अड्डा चौक के निकट तीन युवकों ने उसे रोक लिया और घर की बातें करते हुए घर के नुकसान खत्म करने की बात कही। युवकों ने महिला के हाथ में पर्ची में लिपटी एक वस्तु थमाई और उसपर फूंकने का कहा। इसके बाद वे साइड में ले जाकर रामकुमारी से बाली, मंगलसूत्र आदि गहने उतरवा लिए और फरार हो गए।

इससे पूर्व 11 फरवरी को दो व्यक्ति और एक महिला ने बुजुर्ग महिला को सम्मोहित कर 6 लाख रुपये के गहने उतरवा लिए। महिला ने पुलिस को बताया कि युवक और उनके साथ आई महिला रोते हुए बात करने लगी और वह उसके प्रभाव में आ गईं। उनको नंदवानी नगर की एक सुनार की दुकान पर ले गए और सुनार से उन्हें अपना रिश्तेदार बताकर ढाई तोले सोने की चेन, डेढ़ तोले सोने के कुंडल उतरवा लिए। सुनार ने एक पैकेट में ये ज्वेलरी पैक कर दी। इसके बाद आरोपी उन्हें दूसरी जगह छोड़कर गहने लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed