{"_id":"67f577ec27294ba74e0e6cca","slug":"two-women-arrested-for-duping-a-retired-roadways-officer-of-9-lakhs-sonipat-news-c-197-1-snp1003-134948-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सेवानिवृत्त रोडवेज अधिकारी से 9 लाख ठगी की आरोपी दो महिलाएं गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सेवानिवृत्त रोडवेज अधिकारी से 9 लाख ठगी की आरोपी दो महिलाएं गिरफ्तार
Wed, 09 Apr 2025 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। शहर थाना पुलिस ने ज्यादा मुनाफे का लालच देकर सेवानिवृत्त रोडवेज अधिकारी से नौ लाख रुपये ठगने के मामले में आदर्श नगर की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
रोडवेज विभाग से सेवानिवृत्त उप निरीक्षक आदर्श नगर निवासी सुभाष चंद्र ने 9 जुलाई 2024 को पुलिस को शिकायत दी थी कि उनकी कॉलोनी की ही महिला और उसके बेटे दीपक ने उनसे नौ लाख रुपये उधर लिए थे। उनसे कहा गया था कि कपड़े की दुकान खोली जाएगी और जो मुनाफा होगा उसका हिस्सा दे दिया जाएगा। उनसे रुपये अगस्त 2022 में लिए गए थे। आरोपी महिला ने न तो पैसे दिए और न ही किसी तरह का हिस्सा दिया। बाद में रुपये मांगने पर महिला झगड़ा करने लगी। पंचायती तौर पर 60 हजार रुपये देने का समझौता हुआ था। बाकी पैसे बाद में देने की बात कही थी। जब समय पर पैसे नहीं दिए तो उन्होंने दोबारा मांग की। इस पर महिला ने उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब पुलिस ने आरोपी दो महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।