फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   two sales incharge died in accident

निजी कंपनी के पेहवा और अंबाला कैंट सेल्स प्रभारियों की मौत

Fri, 08 Jan 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गन्नौर (साेनीपत)
ब्यूरो/अमर उजाला गन्नौर (साेनीपत) Updated Fri, 08 Jan 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
two sales incharge died in accident

जीटी रोड पर बड़ी गांव के पास महाकाली मंदिर के सामने पानीपत से दिल्ली की तरफ जा रहा ट्राला यमराज बन गया। नियंत्रण बिगड़ने से ट्राला डिवाइडर पार कर दूसरी लेन पर आ गया, जिसकी चपेट में आने से निजी कंपनी के दो सेल्स प्रभारी अंबाला कैंट निवासी राजन उर्फ वीरेंद्र व पेहवा निवासी जगजीत सिंह की मौत हो गई, जबकि घरौंडा निवासी पंकज बाल-बाल बच गया। वीरेंद्र अंबाला कैंट की खटीक सभा के युवा प्रधान थे।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक वीरेंद्र, जगजीत व पंकज निजी कंपनी में अपने-अपने एरिया के सेल्स प्रभारी रहे। दो दिन पहले गाजियाबाद कंपनी की मीटिंग में गए थे। बुधवार रात वापस लौटते समय राई स्थित ढाबे पर खाना गया। तीनों ने घर फोन करके बताया कि जल्दी आ जाएंगे, अभी राई से निकल रहे हैं।
विज्ञापन


हादसे में बाल-बाल बचे पंकज ने बताया कि जब कार बड़ी गांव के पास काली माता के मंदिर के नजदीक पहुंची तो अचानक दूसरी तरफ से आ रहा ट्राला डिवाइडर पार कर कार के सामने आ गया। चालक वीरेंद्र ने कार को दूसरी तरफ करने का प्रयास किया, लेकिन ट्राला कार को घसीटते हुए सड़क किनारे ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंकज को होश आया तो वीरेंद्र व जगजीत बेहोश मिले

घरौंडा निवासी पंकज ने बताया कि उसे अगले ही पल होश आया। उसने वीरेंद्र व जगजीत को हाथ लगाकर देखा, दोनों बेहोश थे। तुरंत कार से बाहर निकल कर पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया। साथ में घर पर फोन करके बताया कि आज वह नहीं आ पाएगा। उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया है। उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि वह बाल-बाल बच गया। इसी बीच एंबुलेंस पहुंच गई। दोनों को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

घर जाकर क्या जवाब दूंगा भूमि को
अंबाला कैंट से सिविल अस्पताल सोनीपत बेटे का शव लेने आए बनवारी लाल ने कहा कि 32 वर्षीय बेटा वीरेंद्र बेहद होनहार था। समाज के लोगों ने उसे खटीक सभा का युवा प्रधान बनाया हुआ था। अब वह उसकी बेटी आठ वर्षीय भूमि को घर जाकर क्या जवाब देगा। इतना कहते ही बनवारी फूट-फूट कर रोने लगा। परिवार के दूसरे सदस्यों का भी डेड हाउस के बाहर रो-रोकर बुरा हाल था।


पंकज को मौत छू भी नहीं सकी
जाखो राखे साइयां मार सके न कोई। घरौंडा निवासी पंकज पर यह कहावत सटीक साबित हुई। वह अपने साथी वीरेंद्र व जगजीत के साथ एक ही कार में बैठकर गाजियाबाद से चला था। कार वीरेंद्र चला रहा था, जबकि पंकज उसके पास अगली सीट पर बैठा था। जगजीत पीछे वाली सीट पर था। जब कार ट्राले से टकराई तो वीरेंद्र व जगजीत को गंभीर चोटें आईं, जबकि पंकज को हाथ मामूली तौर पर जख्मी हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed