{"_id":"6557b113f0378714cd0da46d","slug":"two-roadways-drivers-suspended-for-not-returning-to-original-duty-sonipat-news-c-197-1-snp1002-9504-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मूल ड्यूटी पर नहीं लौटे रोडवेज के दो चालक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मूल ड्यूटी पर नहीं लौटे रोडवेज के दो चालक निलंबित
Fri, 17 Nov 2023 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 17 Nov 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। नोटिस देने के बावजूद दूसरी ड्यूटी पर गए रोडवेज चालकों के वापस नहीं आने पर महाप्रबंधक ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो चालकों को निलंबित कर दिया है। इनमें एक चालक क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण व दूसरा नायब तहसीलदार के पास ड्यूटी पर था। वहां से उन्हें रिलीव कर दिया गया था।
सोनीपत रोडवेज डिपो में मौजूदा समय में ऑन रूट 108 चालक और 112 परिचालक हैं। काफी चालक दूसरे विभागों में सेवाएं दे रहे हैं, जबकि इनका वेतन रोडवेज विभाग दे रहा है। अब रोडवेज विभाग के पास पर्याप्त बसें पहुंच चुकी हैं। ऐसे में दूसरे विभागों में ड्यूटी कर रहे चालकों को वापस बुलाने की कवायद शुरू कर दी गई है। महाप्रबंधक ने पांच चालकों को नोटिस जारी कर रोडवेज में ड्यूटी ज्वाइन करने के निर्देश दिए थे। तीन ने ड्यूटी ज्वाइन कर ली, लेकिन दो ने नहीं की थी। इनमें अमित क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) के पास व धर्मबीर नायब तहसीलदार के पास बतौर चालक सेवाएं दे रहे हैं। नोटिस के बावजूद ड्यूटी ज्वाइन नहीं करने पर इन्हें निलंबित कर दिया गया है।
अन्य विभागों की ड्यूटी में तैनात चालकों को वापस बुलाया जा रहा है। रिलीव होने के बाद भी दो चालक नहीं आए। ऐसे में उनको निलंबित कर दिया गया है। -राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, सोनीपत।