{"_id":"607f2c0a8ebc3ebced7badf7","slug":"two-people-died-from-corona-record-880-infected-only-one-bed-in-icu-empty-sonipat-news-rtk6053275174","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से दो लोगों की मौत, रिकॉर्ड 880 पॉजीटिव मिले, आईसीयू में मात्र एक बेड खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से दो लोगों की मौत, रिकॉर्ड 880 पॉजीटिव मिले, आईसीयू में मात्र एक बेड खाली
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ता जा रहा है तो इससे मौत भी लगातार हो रही है। यहां कोरोना से गांव जागसी के रहने वाले 78 वर्षीय बुजुर्ग, शहर के जीवन नगर के रहने वाले 36 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। ऐसे में जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 100 तक पहुंच गया है।
जिले में मंगलवार को रिकॉर्ड 880 नए कोरोना पॉजीटिव मिले हैं। यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 21875 तक पहुंच गई है। ऐसे में आईसीयू में मात्र एक बेड खाली बचा है। सोमवार को 165 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। इस तरह 16993 मरीज ठीक हो चुके है और 4782 का इलाज चल रहा है। लगातार बढ़ रहे केसों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार गाइडलाइन जारी की जा रही है।
जिले में कोरोना की रफ्तार लगातार बेकाबू होने से बेड भी भरते जा रहे है। जिले के कोविड अस्पतालों में आईसीयू बेड की संख्या 31 है। जिसमें से 30 पर कोरोना मरीज भर्ती है। कोरोना के मरीजों के लिए 477 सामान्य बेड है, जिनमें से 273 पर मरीज भर्ती है तो 204 खाली है। वहीं ऑक्सीजन वाले 477 बेड है, जिसमें से 193 पर मरीज भर्ती है और 284 खाली पड़े है। वहीं जिले में 82 वेंटीलेटर है, जिसमें से 23 पर मरीजों को भर्ती कर रखा है और अभी 59 खाली है।