फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two killed in separate road accidents

अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

Fri, 19 Aug 2022 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two killed in separate road accidents
नेशनल हाईवे (एनएच)-44 पर हुए स्थानों में दो लोगों की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को नागरिक अस्पताल भिजवाया। जहां पर पोस्टमार्टम करवाने के बाद शवों को शवगृह में रखा गया है। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

बहालगढ़ थाने में तैनात एसआई विनोद कुमार ने बताया कि पानीपत-दिल्ली मार्ग पर रुकमणि देवी स्कूल के सामने शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में भिजवाया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शवगृह में शनाख्त के लिए रखवा दिया है। मृतक की उम्र 35 से 40 वर्ष है। वहीं दूसरी घटना कुंडली थानाक्षेत्र की है। कुंडली थाने में तैनात सुखबीर सिंह ने बताया कि दिल्ली-पानीपत सड़क मार्ग पर गांव कुंडली के चौक पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली थी। किसी वाहन ने सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को चपेट में ले लिया था। जिससे हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव को नागरिक अस्पताल में भिजवाया। जहां शव का पोस्टमार्टम करवाकर शवगृह में रखवाया है। शनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed