फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   two including punjab's crooks shot, 1 dead

सोनीपत में पंजाब के बदमाश समेत दो को मारी गोली, एक की मौत, पास में पड़ी मिली पिस्टल

Tue, 07 Jan 2020 09:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गन्नौर (सोनीपत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गन्नौर (सोनीपत) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Tue, 07 Jan 2020 09:34 PM IST
विज्ञापन
two including punjab's crooks shot,  1 dead
गांव शाहपुर के पास गोली मारने से घायल हुए पंजाब के बदमाश के बारे में जानकारी लेते डीएसपी संदीप । - फोटो : अमर उजाला

गांव बड़ी के पास शाहपुर रोड पर अज्ञात हमलावरों ने पंजाब के बदमाश समेत दो लोगों को गोली मार दी। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और पंजाब के बदमाश की हालत गंभीर बनी हुई है। ग्रामीण ने दोनों को बेसुध पड़ा देखकर पुलिस को अवगत कराया था। पुलिस ने शव की शनाख्त के लिए प्रयास शुरू कर दिया है। वहीं घायल बदमाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


बदमाश पर पंजाब में लूट, मादक पदार्थ तस्करी व अवैध शस्त्र अधिनियम के 10 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने ग्रामीण के बयान पर हत्या, हत्या के प्रयास व शव को खुर्द-बुर्द करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव के पास से 9 एमएम की पिस्टल व 10 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुला कर नमूने एकत्रित करवाए।
विज्ञापन


गांव बड़ी निवासी राजेश कुमार ने बड़ी औद्योगिक थाना क्षेत्र पुलिस को बताया कि वह मंगलवार तड़के चार बजे घूमने के लिए गांव से शाहपुर रोड पर गया था। जब वह ग्रामीण श्याम सुंदर त्यागी के खेत के पास पहुंचा तो उसे एक व्यक्ति का शव सड़क पर पड़ा था। उसके पास ही एक पिस्टल पड़ी थी। वहीं शव से कुछ दूर कच्चे रास्ते पर झाड़ियों में एक अन्य व्यक्ति पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके कराहने की आवाज सुनकर वह उसके पास गया तो वह अर्द्धबेहोशी की हालत में था। उसने एक राहगीर से फोन लेकर मामले की सूचना बड़ी औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। जहां उसे एक गोली लगी होने का पता लगा। उसे गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।

 

उसके पास से मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान पंजाब में कपूरथला के गांव दाउदपुर निवासी सतवंत उर्फ जसवंत के रूप में हुई। वहीं दूसरे व्यक्ति के शव की पहचान नहीं हो सकी है। उसके हाथ पर गुरवीर लिखा हुआ है। पुलिस ने शव को सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया। मामले में पुलिस ने राजेश कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास व शव को खुर्द-बुर्द करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हमले में घायल सतवंत पर दर्ज हैं 10 से अधिक मुकदमे
पुलिस ने जांच की तो हमले में घायल मिले गांव दाउदपुर निवासी सतवंत उर्फ जसवंत के बारे में पता लगा कि उस पर दस से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसे मादक पदार्थ तस्करी में गिरफ्तार कर चुकी है। साथ ही उन पर 23 जून 2016 को गढ़दीवाला के भानोवाल नहर के पास बाइक सवार दंपती से नकदी और गहने लूटने, 4 अप्रैल 2017 को टांडा बाईपास पर बाजवा फर्नीचर की दुकान से पिस्तौल के बल पर 50 हजार रुपये लूटने, 5 अप्रैल, 2017 को झिंगड़वा नहर तलवाड़ा के पास महिला से चेन और अंगूठी छीनने, 18 अप्रैल, 2017 को हरसिपिंड गांव के पास पेंट की दुकान से पिस्तौल के बल पर 40 हजार लूटने, 23 अप्रैल, 2017 को खख रोड पर एक सर्विस स्टेशन से गाड़ी वाश करवा रहे युवक से चेन और 18 हजार लूटने, 5 मई, 2017 को मुकेरियां बस स्टैंड के पास एक महिला से एक लाख छीनने समेत शस्त्र अधिनियम व मादक पदार्थ तस्करी के अन्य मुकदमे दर्ज हैं।

शव की नहीं पहचान, मिली 9 एमएम की पिस्टल
पुलिस शाहपुर के पास हत्या कर फेंके गए शव की पहचान नहीं कर सकी है। पुलिस ने उसके पास से 9 एमएम की पिस्टल व 10 कारतूस बरामद किए हैं। व्यक्ति के हाथ पर गुरवीर लिखा हुआ है। पुलिस उसकी पहचान के लिए प्रयास कर रही है। साथ ही पुलिस ने घायल मिले सतवंत के पास से वोल्वो बस की टिकट बरामद की है। जिससे भी पुलिस मृतक के शव की पहचान का प्रयास कर रही है।

शाहपुर रोड पर एक व्यक्ति का शव मिलने के साथ ही उसके पास एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला है। दोनों को गोली मारी गई है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। घायल व्यक्ति की पहचान पंजाब के सतवंत के रूप में हुई है। उसका आपराधिक रिकार्ड रहा है और उस पर पंजाब में 10 से अधिक मुकदमे दर्ज है। उसके होश में आने पर ही उसके साथ मिले व्यक्ति के बारे में पता लग सकेगा। पंजाब में भी शव के बारे में पता किया गया, लेकिन शव की पहचान नहीं हो पाई। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास व शव को खुर्द-बुर्द करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। -संदीप मलिक, डीएसपी गन्नौर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed