फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two including a woman arrested on charges of opium smuggling

Sonipat News: अफीम तस्करी के आरोप में महिला समेत दो गिरफ्तार

Mon, 04 Aug 2025 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 04 Aug 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Two including a woman arrested on charges of opium smuggling
फोटो : 17 : सोनीपत के क्राइम यूनिट कुंडली थाना पुलिस की गिरफ्त में अफीम तस्करी का आरोपी। स्रोत
सोनीपत। क्राइम यूनिट कुंडली थाना पुलिस ने रविवार को अफीम तस्करी करने आरोप में एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, जबकि दूसरे आरोपी को रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

अफीम की तस्करी में पकड़ी गई महिला जिला मंदसौर, मध्यप्रदेश की निवासी है। हालांकि पुलिस ने उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया। दूसरे आरोपी का नाम चैनाराम है, वह गांव देवरिया किलोल जिला झालावाड़ राजस्थान के रहने वाला है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अफीम की सप्लाई करने के लिए छोटूराम चौक पर खड़े हैं, लिहाजा पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में आरोपी की जेब से सफेद रंग की प्लास्टिक पन्नी मिली, जिसको चैक किया तो एक पारदर्शी पन्नी के अन्दर काले रंग का पदार्थ मिला जो अफीम थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की तलाशी लेने पर उसके पास साड़ी की आड़ में नीले चैकदार कपड़े का थैला मिला जिसको खोलकर चैक किया तो एक पारदर्शी पन्नी के अन्दर अफीम मिली। पुलिस का कहना है कि दोनों लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed