फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   two hundred hospital manjoor, after man power focus

200 बेड का अस्पताल मंजूर होने के अब जोर मेन पावर बढ़ाने पर

Fri, 12 May 2017 11:23 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत Updated Fri, 12 May 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
सरकार की ओर से सामान्य अस्पताल को 200 बेड की मंजूरी देने के बाद यहां पर मेन पावर बढ़ाने पर जोन दिया जाने लगा है, तकि यहां आने वाले मरीजों को इलाज में किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े। अस्पताल प्रशासन की ओर से मुख्यालय से 55 स्टाफ नर्स की मांग कर रखी है, जिसमें से तीन नर्स ने अस्पताल में ज्वाइन कर सेवाएं देनी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

एक माह पहले अस्पताल अपग्रेड
वर्तमान में सामान्य अस्पताल में 25 से ज्यादा स्टाफ नर्स सेवाएं दे रही हैं। अस्पताल में उपचार कराने के लिए प्रतिदिन 2,500 मरीज पहुंचते हैं। करीब दो माह पहले सामान्य अस्पताल को 100 बेड से अपग्रेड कर 200 बेड का किया गया है। इसकी सरकार से मंजूरी मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन ने मुख्यालय से 55 स्टाफ नर्सों की मांग की थी। इस पर मुख्यालय ने अस्पताल प्रशासन की डिमांड को पूरा करते हुए स्टाफ नर्सों को यहां भेजना शुरू कर दिया है। यहां पर तीन नई स्टाफ नर्स ने ज्वाइन कर लिया है।
विज्ञापन

2016 में हुई थी घोषणा
अस्पताल में बेड की क्षमता बढ़ाने के लिए नवंबर 2016 में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसे 200 बेड तक अपग्रेड करने की घोषणा की थी। उसके करीब ढाई माह बाद मुख्यालय की ओर से सामान्य अस्पताल को 100 बेड क्षमता से बढ़ाकर 200 बेड करने तथा क्षमता के अनुसार चिकित्सकों और सहयोगी स्टाफ के पदों पर भर्ती करने की मंजूरी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पदों पर होगी भर्ती
नागरिक अस्पताल की क्षमता बढ़ाए जाने से 95 नए पद स्वीकृत किए गए हैं। इसमें प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर, सीनियर मेडिकल ऑफिसर, मेडिकल ऑफिसर, डेंटल सर्जन, असिस्टेंट मेट्रन, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, डेंटल असिस्टेंट कम मेेकैनिक्स, रेडियोग्राफर, प्लास्टर टेक्नीशियन, अकाउंटेंट, क्लर्क, केयर टेकर वर्ग आदि शामिल हैं।

वर्जन
200 बेड के अस्पताल की मंजूरी के बाद अब मेन पावर को बढ़ावा दिया जा रहा है। यहां पर 55 स्टाफ नर्स की नियुक्ति करने के लिए मुख्यालय को पत्र भेजा गया है। इसके बाद तीन स्टाफ नर्सों ने अस्पताल में ज्वाइन कर अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं। जल्द ही सभी स्वीकृत पदों को पूरा कर लिया जाएगा।
-डॉ. जेएस पूनिया, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed