{"_id":"6b04aa6221ec00b71509c6e1","slug":"rahbar-e-azam-film-shown-on-the-big-screen-sonipat-news-c-197-1-snp1003-164427-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बड़े पर्दे पर दिखाई गई रहबर-ए-आजम फिल्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बड़े पर्दे पर दिखाई गई रहबर-ए-आजम फिल्म
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के मुरथल विवि में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंचासीन विधायक कृष्णा गहलावत, कुलपति श
विधायक बोलीं- नई पीढ़ी को महापुरुषों के जीवन से परिचित कराने का प्रभावी माध्यम हैं ऐसी फिल्में
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में फिल्म रहबर-ए-आजम दीनबंधु दादा छोटूराम की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई। मुख्य अतिथि विधायक कृष्णा गहलावत ने कहा कि चौधरी छोटूराम का जीवन त्याग, संघर्ष, दूरदर्शिता और समाजसेवा की अद्भुत मिसाल है।
विधायक ने कहा कि अपना पूरा जीवन किसानों, मजदूरों और समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित किया। वे केवल किसान नेता ही नहीं, बल्कि शिक्षा, सामाजिक समानता और आर्थिक सशक्तीकरण के भी प्रबल समर्थक थे। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाने में प्रासंगिक हैं।
विधायक ने फिल्म निर्देशक रमेश चहल और उनकी पूरी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि दीनबंधु छोटूराम के विचारों और उनके कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर फिल्म के निर्देशक रमेश चहल, कुलपति श्रीप्रकाश सिंह, प्रो. एसके जाखड़ और रजिस्ट्रार डॉ. अमित कुमार, डॉ. सुमित कुमार, जेपी रेवली और कुलदीप नांगल सहित विश्वविद्यालय के अनेक अधिकारी, प्राध्यापक उपस्थित रहे।