Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Students displayed their talent in Mathematics exam at Amar Ujala National Olympiad

Sonipat News: अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड में विद्यार्थियों ने गणित की दी परीक्षा

Tue, 24 Nov 2026 02:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Students displayed their talent in Mathematics exam at Amar Ujala National Olympiad
फोटो : सोनीपत के सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल, कुंडली में अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड में ग​णित विषय
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के तहत सोमवार को सोनीपत में गणित विषय की परीक्षा कराई गई। कुंडली स्थित सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल में परीक्षा अनुशासित माहौल में हुई। विद्यार्थियों ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लेते हुए अपनी गणितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में सुबह से ही उत्साह देखने को मिला। बच्चे पूरी तैयारी के साथ परीक्षा केंद्र पहुंचे। परीक्षा शुरू होने से पहले उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निर्धारित समय पर परीक्षा शुरू हुई। गणित के प्रश्न तर्कशक्ति और समझ पर आधारित रहे। विद्यार्थियों ने प्रश्नों को ध्यानपूर्वक हल किया।
विज्ञापन

परीक्षा संपन्न होने के बाद प्राचार्य निधि जैन ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास और उत्साह के साथ परीक्षा दी है। गणित जैसे विषय में उनकी रुचि और तार्किक क्षमता सराहनीय है। उन्होंने कहा कि अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड विद्यार्थियों के लिए अपनी प्रतिभा परखने का बेहतर मंच है। इससे उनकी समस्या समाधान क्षमता, तार्किक सोच और बौद्धिक विकास को बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करती हैं और भविष्य की बड़ी परीक्षाओं के प्रति उनका आत्मविश्वास बढ़ाती हैं। शिक्षकों और अभिभावकों ने भी अमर उजाला की इस पहल की सराहना की। उनका कहना था कि ओलंपियाड से विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ती है और उन्हें अपनी तैयारी का आकलन करने का अवसर मिलता है।

फोटो : सोनीपत के सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल, कुंडली में अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड में गणित विषय

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed