{"_id":"6ab042757815c941bc055183","slug":"two-henchmen-of-the-lawrence-bishnoi-gang-arrested-while-plotting-a-murder-sonipat-news-c-197-1-snp1001-160907-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: हत्या की फिराक में घूम रहे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: हत्या की फिराक में घूम रहे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार
विज्ञापन
गोहाना। पानीपत व गोहाना में दो लोगों की हत्या की कथित साजिश को एसटीएफ रोहतक की टीम ने वारदात से पहले नाकाम करने का दावा किया है। बिचपड़ी-जागसी रोड पर एपी माजरा मोड़ के पास एसटीएफ ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े बताए जा रहे दो युवकों को शनिवार रात 11 बजे अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पानीपत जिले के गांव सींक निवासी मोहित उर्फ गांधी और साहिल हैं। हालांकि, जिन लोगों की हत्या का षड्यंत्र रच रहे थे एसटीएफ ने उनके नाम का खुलासा नहीं किया है।
एसटीएफ रोहतक के इंस्पेक्टर योगेंद्र दहिया ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि एपी माजरा मोड़ के पास दो युवक अवैध हथियार लेकर किसी वाहन के इंतजार में खड़े हैं। सूचना मिली कि दोनों युवक विदेश से आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले लॉरेंस गैंग के सदस्य रणदीप मलिक के संपर्क में हैं।
अवैध हथियार बरामद होने और संगठित अपराध से जुड़े होने के आरोप में दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसटीएफ आरोपियों से पूछताछ कर संभावित हत्या की साजिश, हथियारों के स्रोत और गैंग से उनके संपर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
तलाशी में हथियार और कारतूस बरामद
युवकों की तलाशी ली तो मोहित उर्फ गांधी के कब्जे से एक पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए। वहीं साहिल के पास से दो मैगजीन और चार कारतूस मिले। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों की मंशा गोहाना और पानीपत के दो लोगों की हत्या करने की थी।
रणदीप मलिक से कनेक्शन की जांच
एसटीएफ के अनुसार गिरफ्तार दोनों युवक लॉरेंस गैंग से जुड़े रणदीप मलिक के संपर्क में थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों को हथियार कहां से मिले, किसके निर्देश पर वारदात की तैयारी की जा रही थी और उनके पीछे आपराधिक नेटवर्क में कौन-कौन लोग जुड़े हैं।