फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two girls selected in NDA in Sonipat, Kritika got 16th and Komal Dahiya got 34th rank at All India level

Sonipat: दो लाडलियों का एनडीए में चयन, कृतिका ने ऑल इंडिया लेवल पर 16वीं और कोमल दहिया ने पाई 34वीं रैंक

Thu, 20 Apr 2023 10:29 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 20 Apr 2023 10:29 AM IST
सार

सोनीपत की दो बेटियों ने कड़ी मेहनत करते हुए देश की रक्षा के लिए आर्मी में जाने के अपने सपनों को पूरा कर माता-पिता को गौरवान्वित किया है। एनडीए में चयनित जिले की दोनों बेटियां अब चार साल के लिए ट्रेनिंग पर जाएंगी। उसके बाद उन्हें कमिशन मिलेगा।

विज्ञापन
Two girls selected in NDA in Sonipat, Kritika got 16th and Komal Dahiya got 34th rank at All India level
जिले की दो लाडलियों का एनडीए में चयन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की रक्षा करने का जुनून लड़कों में ही नहीं होता, लड़कियां भी अब देश सेवा के लिए आगे आ रही हैं। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के परिणाम में जिले की दो लड़कियों ने बाजी मारी है। इसमें सेक्टर-13 निवासी कृतिका और सिद्धार्थ कॉलोनी निवासी कोमल दहिया हैं। लाडलियों ने कड़ी मेहनत करते हुए देश की रक्षा के लिए आर्मी में जाने के अपने सपनों को पूरा कर माता-पिता व परिजनों को गौरवान्वित किया है। बेटियों की सफलता पर परिजन भी फूले नहीं समा रहे। बधाई देने वालों का घर पर तांता लग रहा है।

विज्ञापन


बेटी के सपने को उड़ान देने के लिए हर कदम पर साथ दिया
सोनीपत के सेक्टर-13 निवासी नीरज ने बताया कि उनका दूध डेयरी का काम है। उनके दो बच्चों में कृतिका बड़ी है। वह बचपन से ही बेहद होनहार रही है। वर्तमान में वह बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा है। कृतिका जब 10वीं कक्षा में पढ़ती थी, तभी से आर्मी में जाना चाहती थी। बेटी के सपने को उड़ान देने के लिए हर कदम पर उनका साथ दिया।
विज्ञापन


तीसरे प्रयास में सफलता हासिल हुई
पिता नीरज ने बताया कि दूध के काम में व्यस्त होने के कारण वह बच्चों को ज्यादा समय नहीं दे पाते थे, लेकिन कृतिका की मम्मी जो इंडियन पब्लिक स्कूल में अध्यापिका हैं। उन्होंने कृतिका को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। बेटी ने भी दृढ़ लक्ष्य निर्धारित कर अपने तीसरे प्रयास में सफलता हासिल की है। कृतिका ने ऑल इंडिया लेवल पर 16वीं और लड़कियों में पहली रैंक हासिल की है। लाडली की उपलब्धी पर पूरा परिवार में खुशी छाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की बेटी ने पाया 34वां स्थान
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के परिणाम में मूलरूप से गांव सिसाना हाल सिद्धार्थ कॉलोनी निवासी कोमल दहिया ने ऑल इंडिया लेवल पर 34वीं रैंक और लड़कियों में चौथी रैंक हासिल की है। कोमल के चाचा अजीत दहिया ने बताया कि कोमल के एक चाचा विनीत छिक्कारा वायु सेना में हैं और चाची अवनी चतुर्वेदी देश की पहली फाइटर पायलट हैं।

परिवार ने आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया

चाचा-चाची की तरफ कोमल का भी सपना आर्मी में जाने का था। अजीत दहिया ने बताया कि कोमल ने जब अपने सपने का जिक्र किया तो सभी ने उसका पूरा स्पोर्ट किया। चाचा प्रवीन आंतिल, बड़ी बहन आरती दहिया, सहित पूरे परिवार ने आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। कोमल ने अपने सपने को उड़ान देने के लिए कड़ी मेहनत की और 8 से 10 घंटे तक पढ़ाई कर एनडीए में चयनित हुई। कोमल का कहना है कि इस उपलब्धि को हासिल कर वह बेहद खुश है।

फ्लाइंग ऑफिसर बनना चाहती है कोमल
कोमल दहिया ने बताया कि वह फ्लाइंग ऑफिसर बनना चाहती हैं। एनडीए के लिए जब आवेदन किया तो फ्लाइंग ऑफिसर के लिए दो ही सीट थी। उन्होंने कड़ी मेहनत की और पहली सीट पर अपना स्थान पक्का किया। लाडली की उपलब्धि पर दादा राज सिंह दहिया, दादी कमला दहिया, ताऊ सुरेंद्र दहिया, माता प्रवीण, चाची पुष्पा दहिया, भाई आदित्य दहिया व कुणाल दहिया सहित परिजनों ने बधाई दी।

चार साल का प्रशिक्षण, फिर मिलेगा रैंक
एनडीए में चयनित जिले की दोनों बेटियां अब चार साल के लिए ट्रेनिंग पर जाएंगी। उसके बाद उन्हें कमिशन मिलेगा। कृतिका दहिया चार साल के बाद लेफ्टिनेंट को कोमल दहिया फ्लाइंग ऑफिसर बन देश की सेवा करेंगी। लाडलियों की उपलब्धि पर परिजन फूले नहीं समां रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed