फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two friends raped the student, got pregnant for two and a half months

दो दोस्तों ने छात्रा से किया दुष्कर्म, ढाई माह की गर्भवती हुई

Mon, 12 Apr 2021 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Two friends raped the student, got pregnant for two and a half months
सोनीपत। शहर थाना क्षेत्र की छात्रा से दो दोस्तों ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस काम में ट्यूशन टीचर ने भी मदद की। एक आरोपी ने ट्यूशन टीचर के घर तो दूसरे ने ब्लैकमेल कर पड़ोस के मकान में उसे हवस का शिकार बनाया। पेट दर्द होने पर जब परिजनों ने छात्रा की जांच करवाई तो पता चला कि वह ढाई माह की गर्भवती है। पुलिस ने छात्रा की मां के बयान पर दो युवकों व महिला ट्यूशन टीचर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छात्रा की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी 14 साल की बेटी घर से कुछ दूर एक युवती के पास ट्यूशन पढ़ने जाती थी। आरोप है ट्यूशन टीचर की शह पर उसके परिचित युवक सचिन व चरणजीत ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद उसकी बेटी को ब्लैकमेल किया। उन्होंने उसके अश्लील फोटो होने का भय दिखाया। महिला ने बताया कि उसकी बेटी को अब पेट दर्द हुआ तो उससे बातचीत की। बाद में उसकी जांच कराई तो वह करीब ढाई माह की गर्भवती मिली। सिटी थाना पुलिस ने दोनों युवकों व महिला ट्यूशन टीचर के खिलाफ दुष्कर्म, 6,17 पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर प्रमिला की टीम ने आरोपी चरणजीत को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

छात्रा की मां ने ट्यूशन टीचर की शह पर दो युवकों द्वारा बेटी से दुष्कर्म करने व उसके गर्भवती होने का आरोप लगाया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उससे छात्रा के अश्लील फोटो के साथ ही दूसरे आरोपी व ट्यूशन टीचर की भूमिका का पता लगाया जाएगा। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - प्रमिला, जांच अधिकारी व महिला थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed