फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   two corona positives including policeman

सोनीपत में पुलिस कर्मी समेत दो कोरोना पॉजिटिव मिले

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
two corona positives including policeman
सोनीपत। जिले में कोरोना पॉजीटिव मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। यहां रविवार रात को मिली जांच रिपोर्ट में हरियाणा पुलिस का सिपाही व खुबडू के दिल्ली पुलिस के जवान के संपर्क में आया व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। इन दोनों को मेडिकल कालेज खानपुर में भर्ती कराया गया है। वहीं इनके संपर्क में आने सभी को आईसोलेट किया जा रहा है। ककरोई चौक पर तैनात पुलिस के सभी साथियों को आईसोलेट कर दिया गया है, जिससे उनकी जांच कराई जा सके। नूंह के हलालपुर का रहने वाला सिपाही काफी समय से पुलिस लाइन सोनीपत में रहता था। उसकी ड्यूटी ककरोई चौक पर लगी थी। उसको परेशानी होने पर जांच कराई गई, जिसकी रिपोर्ट आने पर वह कोरोना पॉजिटिव मिला है। उसके कोरोना पॉजिटिव मिलते ही साथी पुलिस कर्मियों को आईसोलेट कर दिया गया है, जिससे उनकी जांच कराई जा सके। वहीं खुबडू के रहने वाले दिल्ली पुलिस के सिपाही के कोरोना संक्रमित होने के बाद गांव के अन्य लोगों को आईसोलेट किया गया था, जिससे उनकी जांच कराई जा सके। खुबडू के सिपाही के संपर्क में आए एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इन दोनों को मेडिकल कालेज खानपुर कलां में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा इनके संपर्क में आने वाले अन्य का पता लगाकर आईसोलेट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed