{"_id":"6171bfc6bad0db4a5f520663","slug":"two-brothers-died-after-being-hit-by-a-high-tension-line-sonipat-news-rtk627717880","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से आगरा के दो भाइयों की मौत, सोनीपत में हुआ दर्दनाक हादसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से आगरा के दो भाइयों की मौत, सोनीपत में हुआ दर्दनाक हादसा
Fri, 22 Oct 2021 10:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 10:28 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी दो भाइयों की करंट से मौत हो गई। हादसा सोनीपत में हुआ। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से ट्रक चालक व उसके भाई की मौत हो गई। दोनों भाई ट्रक में माल लोड कर कुंडली से गुरुग्राम के लिए चले थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में इत्तफाकिया मौत होने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के जिला आगरा के गांव अरदाया निवासी जितेंद्र (31) व उनके भाई सुदामा (27) ट्रक पर चालक थे। दोनों भाई बुधवार रात को ट्रक लेकर कुंडली स्थित धागा कंपनी में आए थे। यहां से माल लोड कर वे गुरुग्राम के चले थे। जब वह कंपनी के गेट पर पहुंचे तो एक तार ट्रक के आगे आ गया, जिसे हटाने के लिए सुदामा ट्रक की छत पर चढ़ गया।
विज्ञापन
जब वह तार को हटाने लगा तो इसी दौरान उसे अंधेरे में ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन नजर नहीं आई, जिससे वह लाइन की चपेट में आ गया। जब उसके भाई को मामले का पता लगा तो वह उसे बचाने के लिए ट्रक की छत पर चला गया। इसी दौरान भाई को बचाने के प्रयास में उसे भी करंट लग गया, जिससे दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मामले की सूचना के बाद पहुंची पुलिस कुंडली थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस ने गुरुवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया।
विवाहित था जितेंद्र, सुदामा की नहीं हुई थी शादी
करंट लगने से जान गंवाने वाला जितेंद्र विवाहित था। पुलिस के अनुसार उसके पास दो बेटियां हैं। वहीं सुदामा की अभी तक शादी नहीं हुई थी। उनका एक छोटा भाई है।
रात को औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी के गेट पर करंट लगने से दो भाइयों की मौत हो गई। मामले में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। - इंस्पेक्टर रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।