फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two arrested with illegal weapons

Sonipat News: अवैध हथियार सहित दो गिरफ्तार

Tue, 28 Nov 2023 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 28 Nov 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with illegal weapons
राई। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से अवैध हथियार सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मूलरूप से उत्तर प्रदेश के शामली फिलहाल प्याऊ मनियारी निवासी सोनू उर्फ गोलू और मनौली टोंकी निवासी सचिन है।
विज्ञापन

क्राइम यूनिट गन्नौर में नियुक्त मुख्य सिपाही अमित कुमार की टीम ने जीटी रोड पर कुंडली के पास से सोनू उर्फ गोलू को अवैध पिस्तौल और दो कारतूस सहित काबू किया। दूसरे मामले में चोरी निरोधक टीम ने गांव मनौली टोंकी निवासी सचिन को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बताया कि उसने उत्तर प्रदेश में एक राहगीर से हथियार खरीदा था।
विज्ञापन




चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार

सोनीपत: सेक्टर-27 थाना पुलिस ने चोरी की बाइक सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव कुराड निवासी अंकुश उर्फ अंका है। मामले को लेकर गांव देवडू निवासी फिरोज ने 29 सितंबर को थाना सेक्टर-27 पुलिस को शिकायत दी थी कि 28 सितंबर को उनकी बाइक घर के बाहर खड़ी थी। जब बाहर आए तो बाइक नहीं मिली। पुलिस ने बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज करने के बाद अब अंकुश को बाइक सहित पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




खेत से दो ट्यूबवेल की मोटर चोरी

सोनीपत: गांव ककरोई से चोर ट्यूबवेल की दो मोटर चोरी कर ले गए। किसान राजबीर ने पुलिस को बताया कि उनके खेत ककरोई-बैंयापुर रोड पर हैं। रात को चोर उनके और पड़ोसी धर्मबीर के खेत से ट्यूबवेल की मोटर चोरी कर ले गए। अपने स्तर पर पता किया तो मार्ग पर लगे सीसीटीवी में दो युवक बाइक पर मोटर ले जाते दिखाई दे दिए। जिस पर पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमें दर्ज कर लिए हैं।

दूषित पानी निकासी की मोटर चोरी

राई। गांव जैनपुर में चोर पानी निकासी के लिए जोहड़ पर लगाई गई मोनोब्लॉक मोटर चोरी कर ले गए। गांव के सरपंच प्रविंद्र ने बताया कि जोहड़ पर दूषित पानी की निकासी के लिए पंचायत ने मोटर लगाई थी। उनके पास ग्रामीण का फोन आया। जिसने बताया कि जोहड़ पर लगी मोटर गायब है। जब वह वहां पहुंचे तो मोटर वहां नहीं थी। आसपास के लोगों से भी मोटर के बारे में पता किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। मोटर चोरी होने से पंचायत को 32 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। मुरथल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed