फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two arrested, including woman for conspiring to kill crook Ajay's father

बदमाश अजय के पिता की हत्या का षड्यंत्र रचने के आरोप में महिला समेत दो गिरफ्तार

Wed, 24 Mar 2021 10:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Two arrested, including woman for conspiring to kill crook Ajay's father
सोनीपत। गांव बरोणा में बदमाश अजय उर्फ बिट्टू के पिता कृष्णचंद की हत्या का षड्यंत्र रचने के आरोप में पुलिस ने महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी परविंद्र कौर व उनके परिवार का आनंद मलिक है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, पुलिस मामले में गैंगस्टर रामकरण व अन्य की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

डीटीसी के पूर्व इंस्पेक्टर कृष्णचंद की उनकी पत्नी अनीता के सामने ही बदमाशों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। वहीं, उनकी पत्नी के हाथ जोड़कर अपनी और पोते की जान बचा ली थी। अनीता ने पुरानी रंजिश में उसके पति पर हमला किए जाने के आरोप लगाते हुए गांव के रवि उर्फ मुनिया, भाई व्रजेश, साथी रामकरण बैंयापुर, नरेश, जसबीर, रमेश पहलवान निवासी नयाबांस गन्नौर, राजेश सरकारी, नीटू खांडा, पौना मदीना, आशीष, विक्की, प्रविंद्र कौर, गांदरा निवासी सोनू मलिक, अधिवक्ता शशि प्रकाश, महेश, सोनू मलिक की पत्नी आरती, मुनिया की मां, आनंद मलिक गांदरा के खिलाफ शिकायत दी थी। कृष्ण चंद की हत्या से 10 मिनट पहले ही उसके बेटे बदमाशा अजय उर्फ बिट्टू बरोणा पर सोनीपत कोर्ट में जानलेवा हमला हुआ था। इस साजिश में रामकरण गिरोह का नाम सामने आया है। मामले में आरोपी सिपाही महेश को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

गिरफ्तार महिला के पति की रोहतक में हुई थी हत्या, अजय पर है आरोप
कृष्ण चंद की हत्या के मामले में आरोपी परविंद्र कौर और उनके परिवार के आनंद मलिक को सीआईए-1 की टीम ने कालूपुर चुंगी के पास से गिरफ्तार किया है। दोनों पर हत्या का षड्यंत्र रचने का आरोप है। परविंद्र कौर को करनाल जेल और आनंद मलिक को सोनीपत जेल भेजा गया है। परविंद्र कौर के पति सत्यवान मलिक ही रोहतक में वर्ष 2017 में हत्या हो चुकी है। इसमें अजय उर्फ बिट्टू नामजद आरोपी है। वहीं, पुलिस टीम आरोपी गैंगस्टर रामकरण व उसके साथियों की तलाश में पंजाब, दिल्ली व हरियाणा के कई स्थानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरोणा में कृष्ण चंद की हत्या का षड्यंत्र रचने के आरोप में महिला व एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें जेल भेज दिया गया। अन्य की तलाश में दबिश जारी है। सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed