फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two arrested in student's murder case

Sonipat News: छात्र की हत्या के मामले में दो गिरफ्तार

Wed, 29 Oct 2025 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 29 Oct 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Two arrested in student's murder case
फोटो:17 : सोनीपत में छात्र की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी। स्रोत पुलिस प्रवक्ता - फोटो : Samvad
सोनीपत। क्राइम यूनिट वेस्ट की टीम ने कोचिंग से लौट रहे छात्र की चाकू से वार कर हत्या के मामले में मंगलवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में तिरंगा चौक निवासी हर्ष एवं ककरोई रोड निवासी आकाश उर्फ हैप्पी हैं। 4 अक्तूबर को रोहतक के गांव रिठाल निवासी सत्यनारायण ने थाना सिविल लाइन में शिकायत दी थी कि उनका छोटा लड़का मंदीप बड़ी लड़की के पास गांव शहजादपुर में रहता था। मंदीप गलेक्सी कोचिंग सेंटर से दोपहर ढाई बजे सारंग रोड के पास हांडा हॉस्पिटल के सामने जा रहा था। इसी दौरान कई हमलावरों ने उसे घेरकर उसकी हत्या कर दी। इस वारदात में पुलिस ने तीन आरोपियों मोनू उर्फ कैरा, देव व सागर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को दो और आरोपियों हर्ष व आकाश उर्फ हैप्पी को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस की अर्जी पर कोर्ट ने दोनों को 4 दिन की रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed