{"_id":"67cde7bc3c2347b99301175f","slug":"two-and-a-half-kilometer-long-mini-bypass-will-be-constructed-in-six-months-tender-allotted-sonipat-news-c-197-1-snp1003-133470-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: छह माह में बनेगा ढाई किमी लंबा मिनी बाईपास, टेंडर आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: छह माह में बनेगा ढाई किमी लंबा मिनी बाईपास, टेंडर आवंटित
Mon, 10 Mar 2025 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
फोटो 24: सोनीपत के लहराड़ा में मिनी बाईपास के निर्माण को लेकर लोगों से चर्चा करते विधायक निखिल
- फोटो : संवाद
सोनीपत। पांडवकालीन शहर के पश्चिमी क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। रोहतक रोड से ककरोई रोड को जोड़ने के लिए मिनी बाईपास का निर्माण छह माह में पूरा किया जाएगा। 2.5 किलोमीटर लंबे मिनी बाईपास के निर्माण के लिए रोहतक की भागीरथी इंफ्रास्ट्रक्चर एजेंसी को टेंडर आवंटित कर दिया गया है। निर्माण शुरू होने से पहले विधायक निखिल मदान ने लहराड़ा में मार्ग का निरीक्षण किया और लोगों के साथ विकास कार्यों को लेकर चर्चा की।
शहर की ऐसी कोई सड़क नहीं है जहां पर लोग जाम में न फंसते हों। आए दिन वाहनों की संख्या बढ़ रही है। लोगों की सुविधा के लिए तत्कालीन मेयर निखिल मदान ने मार्च 2022 में नगर निगम के बजट को लेकर हुई बैठक के दौरान मिनी बाईपास बनाने की बात कही थी। लोगों को जाम से छुटकारा दिलाने के लिए रोहतक रोड से ककरोई रोड तक 33 फुट चौड़े मिनी बाईपास का निर्माण किया जाना तय हुआ था। अगस्त 2024 में हुई वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक में मिनी बाईपास के निर्माण के लिए 4.01 करोड़ रुपये का बजट भी मंजूर किया था। नगर निगम के मेयर उप चुनाव के लिए मतदान के बाद अब रोहतक की एजेंसी को टेंडर आवंटित कर दिया है। मतगणना के बाद चुनाव आचार संहिता खत्म होने पर एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी कर मिनी बाईपास बनाने का काम शुरू किया जाएगा।
ऐसे होगा मिनी बाईपास का निर्माण
कालूपुर चुंगी के पास निहाल पब्लिक स्कूल (लहराड़ा) के पास से मिनी बाईपास का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 33 फुट चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। वहीं, कालूपुर चुंगी से बैंयापुर खुर्द को वाया मोहन नगर के नजदीक रेलवे अंडरपास के तहत जोड़ा जाएगा। विधायक निखिल मदान ने बताया कि लगभग 2.5 किमी लंबे मिनी बाई पास को बिटुमिन (तारकोल) से बनाया जाएगा और दोनों तरफ के 7 फुट रास्ते पर इंटरलॉक टाइल्स से पक्का किया जाएगा। मिनी बाईपास के बनने से शहरवासियों को सुविधा मिलेगी और सूरी पेट्रोल पंप वाली मुख्य गली पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा। इसके साथ ही सूरी पेट्रोल पंप वाली गली में भी निर्माण कार्य और सीवरेज लाइन बिछाने संबंधी कार्य को शुरू किया जा सकेगा।
विज्ञापन
सेक्टर 15 के मुख्य बाजार में होगा सुंदरीकरण, मिलेगी जलभराव से निजात
विधायक निखिल मदान ने सेक्टर-15 मार्केट का दौरा किया और वहां 80 लाख रुपये चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। विधायक ने बताया कि मार्केट में जलभराव को दूर किया जाएगा, पानी निकासी के लिए मेनहोल बनाकर नई पाइप डाली जाएगी। साथ ही इंटरलॉकिंग टाइल्स को बदला जाएगा। फुटपाथों को रंगीन टाइल और सीसी से पक्का करके सुंदरीकरण किया जाएगा। फुटपाथ पर स्टील बेंच भी लगाए जाएंगे। इस दौरान त्रिभुवन कौशिक, शमशेर सरोहा, प्रदीप, मंजीत, विकास, मोहित, बिशन सरोहा, महावीर, लवदीप, अनमोल, कुलदीप वत्स, निगम के सह अभियंता सोमवीर कुमार और कनिष्ठ अभियंता सागर मलिक भी मौजूद रहे।

फोटो 24: सोनीपत के लहराड़ा में मिनी बाईपास के निर्माण को लेकर लोगों से चर्चा करते विधायक निखिल - फोटो : संवाद