{"_id":"65930dba021490d6f90dc174","slug":"two-accused-of-snatching-mobile-phone-arrested-sonipat-news-c-197-1-snp1001-11749-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मोबाइल छीनने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मोबाइल छीनने के दो आरोपी गिरफ्तार
Tue, 02 Jan 2024 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 02 Jan 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। मामा भांजा चौक पर युवक का मोबाइल छीनने के दो आरोपियों गांव लड़सौली निवासी अजय व कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-27 थाना में युवक ने मोबाइल छीनने का मुकदमा दर्ज कराया था।
चार मरला निवासी बीर दत्त ने 31 दिसंबर की रात को वह किसी काम से मशद मोहल्ला गए थे। वहां से मामा भांजा चौक पर आकर मोबाइल फोन पर कॉल सुनने लगे तो बाइक सवार दो युवकों ने मोबाइल फोन छीन लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। एसआई दलजीत सिंह की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से मोबाइल भी बरामद कर लिया है।
वहीं आरोपियों के खिलाफ मोबाइल छीनने का एक अन्य मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव रिढ़ाऊ निवासी रोहित ने पुलिस को बताया कि वह शहर के निजी अस्पताल में भर्ती अपने फुफेरे भाई का हालचाल जाने के लिए आए थे। वह बस स्टैंड से पैदल ही अस्पताल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर कॉल आ गई। इसी बीच दो युवक मोबाइल छीनकर भागने लगे। शोर मचाने पर झपटमारों ने कहा कि हम गांव लड़सौली निवासी अजय और कुलदीप हैं। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने उनके खिलाफ 31 दिसंबर को मुकदमा दर्ज किया है। संवाद