{"_id":"621fc2d4c0026347562ef966","slug":"two-accused-of-robbery-on-the-basis-of-weapon-arrested-five-incidents-disclosed-sonipat-news-rtk639983829","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियार के बल पर लूटपाट करने के दो आरोपी गिरफ्तार, पांच वारदात का किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियार के बल पर लूटपाट करने के दो आरोपी गिरफ्तार, पांच वारदात का किया खुलासा
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और जानकारी देतीं एएसपी निकिता खट्टर। संवाद
- फोटो : Sonipat
शहर थाना, बरोदा थाना और सीआईए स्टाफ गोहाना की संयुक्त टीम ने हथियार के बल पर लूट करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी विकास उर्फ फौजी और जयदीप गांव बरोदा के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर नशे की पूर्ति के लिए लूट की वारदात को अंजाम देते थे।
क्षेत्र में करीब एक महीने से लूट की वारदात बढ़ रही थी। इन वारदात के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एएसपी निकिता खट्टर ने शहर थाना, बरोदा थाना व सीआईए स्टाफ की संयुक्त टीमों का गठन किया। तीनों टीमों ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास उर्फ फौजी व जयदीप को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में पांच वारदात का खुलासा किया। इनमें आरोपियों ने 30 जनवरी को अल सुबह गोहाना में रोहतक रोड स्थित किराना की दुकान से दुकानदार राधेश्याम से हथियार के बल पर दो हजार रुपये लूटे थे। इसके बाद 16 फरवरी को खटीक मोहल्ला निवासी ललित से गांव गुढ़ा के पास हथियार के बल पर बाइक लूटी थी। आरोपियों ने 16 फरवरी को ही गांव मिर्जापुर खेड़ी नहर की सीमा से एक महिला से हथियार के बल पर सोने की चेन व मोबाइल लूटा था। इसके अलावा 22 फरवरी को गांव कथूरा में हथियार के बल पर एक महिला का कुंडल तोड़कर ले गए थे। वहीं 28 फरवरी को रोहतक जिले के लाखनमाजरा से हथियार के बल पर एक महिला से सोने की चेन लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। इन मामलों में संबंधित थानों की पुलिस पहले ही मुकदमे दर्ज कर चुकी हैं।
एएसपी निकिता खट्टर ने बताया कि दोनों आरोपी नशे के आदी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह एक अन्य साथी के साथ मिलकर नशे की पूर्ति के लिए वारदात को अंजाम देते थे। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। वीरवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा, ताकि लूटी गई बाइक व अन्य सामान को जब्त करने के साथ ही इनके साथी को भी गिरफ्तार किया जा सके।