{"_id":"69d11df65826fa93ea0c6584","slug":"two-accused-arrested-for-snatching-rs-11700-from-petrol-pump-attendant-sonipat-news-c-197-1-snp1014-151901-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पेट्रोल पंपकर्मी से 11,700 रुपये छीनने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पेट्रोल पंपकर्मी से 11,700 रुपये छीनने के दो आरोपी गिरफ्तार
Sat, 04 Apr 2026 07:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 04 Apr 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
रोहतक-पानीपत हाईवे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी से रुपये छीनने के आरोपी अंकित और कार्तिक पुलिस टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। क्राइम यूनिट ने पेट्रोल पंप के कर्मचारी से पैसे छीनने के मामले में दो आरोपियों गांव सिवानका निवासी अंकित व जींद के गांव भंभेवा निवासी कार्तिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया जहां से उनको दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि 6 सितंबर, 2025 को गांव खंदराई निवासी राहुल ने थाना बरोदा में शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि गांव रूखी में रोहतक-पानीपत हाईवे पर उनका श्रीराम फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप है।
उन्होंने बताया कि 5 सितंबर, 2025 को रात करीब 8:24 बजे दो युवक बाइक में पेट्रोल डलवाने आए। उस समय पंप पर कर्मचारी राकेश मौजूद थे। पेट्रोल डलवाने के बाद बाइक पर पीछे बैठे युवक ने अचानक राकेश के हाथ से 11,700 रुपये छीन लिए। शिकायत पर थाना बरोदा में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।