{"_id":"640e1a2cb242db743a0bdd27","slug":"two-accused-arrested-for-attacking-hotel-owner-and-personnel-sonipat-news-c-17-1-91989-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: होटल मालिक और कर्मियों पर हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: होटल मालिक और कर्मियों पर हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार
Mon, 13 Mar 2023 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 13 Mar 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। नेशनल हाईवे-334 बी के पास राठधना रोड पर स्थित होटल के मालिक व कर्मियों पर हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी बैंयापुर निवासी अमन व हरसाना कलां निवासी अंकित है। पुलिस ने आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लिया है।
गांव झरोठी निवासी संदीप सिंह ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया था कि वह राठधना रोड पर होटल चलाते हैं। दुल्हेंडी की रात करीब 11 बजे 10-15 युवक उनके होटल में घुस आए थे। होटल के मैनेजर दिवान ने फोन कर उनको जानकारी दी थी। जिसके बाद वह होटल पहुंचे थे। वहां गांव हरसाना मालचा निवासी प्रवेश और उसका साथी युवक जो मंडौरा गांव स्थित इलाहाबाद बैंक की शाखा में मैनेजर है तथा 10-15 युवक होटल कर्मचारियों के साथ मारपीट कर रहे थे। संदीप ने बताया था कि आरोपियों ने धारदार हथियार से वार कर उन्हें घायल कर दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने अमन व अंकित को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।