फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Tubewells and poles have been washed away in Pabnera

Sonipat News: पबनेरा में ट्यूबवेल और खंभे तक बह चुके

Tue, 02 Sep 2025 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 02 Sep 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Tubewells and poles have been washed away in Pabnera
फोटो 24: सोनीपत के गांव पबनेरा घाट पर यमुना नदी में जलभराव की स्थिति का जायजा लेते विधायक देवें
गन्नौर। हथिनीकुंड बैराज से लगातार छोड़े जा रहे पानी के चलते यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर गन्नौर क्षेत्र के गांवों खासकर पबनेरा और बेगा घाट पर दिखाई दे रहा है। पानी का बहाव तेज होने से खेतों में खड़ी फसलें, ट्यूबवेल और खंभे तक बह चुके हैं। अब तक पबनेरा गांव की करीब 40 एकड़ उपजाऊ भूमि यमुना में समा चुकी है।
विज्ञापन


सोमवार को हालात का जायजा लेने पहुंचे विधायक देवेंद्र कादियान ने एसडीएम प्रवेश कादियान, सिंचाई व राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ पबनेरा और बेगा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की और भरोसा दिलाया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नदी किनारे लगातार निगरानी रखी जाए और किसी भी स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन




तेज कटाव के चलते किसानों की धान, ईंख और सब्जियों की फसलें तो पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं। साथ ही ट्यूबवेल व खंभे भी पानी में समा गए हैं। किसान इंद्र की एक एकड़, तारा चंद की चार एकड़, ब्रह्मा की एक एकड़, रामदिया की दो एकड़ और बिट्टू की करीब 10 एकड़ जमीन कटाव की भेंट चढ़ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिट्टू के तीन ट्यूबवेल और लगभग 10 खंभे भी बह गए हैं। कुछ दिन पहले तक नुकसान लगभग 25 एकड़ था, लेकिन अब यह बढ़कर 40 एकड़ तक पहुंच चुका है। किसानों का कहना है कि हर साल यमुना का बहाव उनकी जमीन को काट लेता है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं निकला। इस बार हालात पहले से ज्यादा खतरनाक हैं। ग्रामीणों ने विधायक और प्रशासन से स्थायी तटबंध बनाने की मांग की है।

-स्थायी समाधान की मांग



वर्ष 2011 से अब तक यमुना के कटाव से लगभग 200 एकड़ उपजाऊ भूमि बह चुकी है। वर्ष 2011 और 2023 में भी यमुना का जलस्तर बढ़ने से भारी नुकसान हुआ था। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द स्थायी तटबंध नहीं बनाए गए तो आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ सकते हैं। किसानों ने कहा कि ठोकरें या पुख्ता तटबंध बनाने की मांग कई बार उठाई जा चुकी है। उन्होंने सहकारिता मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा को भी मांग पत्र दिया था, लेकिन ठोस कदम अब तक नहीं उठाए गए।




- प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता



एसडीएम प्रवेश कादियान ने बताया कि यमुना किनारे बसे गांवों में मुनादी करवा दी गई है। जिससे लोग सतर्क रहें। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। ग्रामीणों को भी ठीकरी पहरा लगाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कोई व्यक्ति या पशु यमुना की ओर न जाए। प्रशासन का दावा है कि नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है।

फोटो 24: सोनीपत के गांव पबनेरा घाट पर यमुना नदी में जलभराव की स्थिति का जायजा लेते विधायक देवें

फोटो 24: सोनीपत के गांव पबनेरा घाट पर यमुना नदी में जलभराव की स्थिति का जायजा लेते विधायक देवें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed