{"_id":"6350526aae33b03af445f06f","slug":"tube-making-factory-busted-in-the-name-of-famous-company-sonipat-news-rtk6613702174","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामी कंपनी के नाम पर ट्यूब बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, 813 ट्यूब, 3200 पैकिंग पाउच व दो मशीनें जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामी कंपनी के नाम पर ट्यूब बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, 813 ट्यूब, 3200 पैकिंग पाउच व दो मशीनें जब्त
विज्ञापन
गन्नौर(सोनीपत)। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस और सिएट कंपनी के अधिकारियों ने बुधवार को औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में छापा मारा। वहां पर कंपनी के नाम पर ट्यूब बनाई जा रही थी। काफी संख्या में ट्यूब, मशीनें व अन्य सामान मिले। कंपनी के ऑपरेशन मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
सिएट कंपनी के ऑपरेशन मैनेजर राजेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बड़ी औद्योगिक क्षेत्र फेस-2 स्थित फैक्टरी नंबर 660 में उनकी कंपनी के मार्का लगाकर ट्यूब बनाई जा रही है। जिस पर उन्होंने बड़ी थाना प्रभारी संदीप कुमार को सूचना दी। उसके बाद पुलिस टीम की मदद से फैक्टरी में छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान फैक्टरी से करीब 813 ट्यूब, 3200 पैकिंग पाउच मिले, जिन पर सिएट कंपनी का मार्का था। इसके अलावा एक डाईंग मशीन व एक पैकेजिंग मशीन भी बरामद हुई। जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस ने फैक्टरी संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
वर्जन
औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी नंबर 660 में सिएट कंपनी के नाम से ट्यूब बनाई जा रही थी। सूचना के बाद कंपनी के अधिकारियों के साथ फैक्टरी में छापा मार कार्रवाई की गई। मौके से काफी संख्या में नकली ट्यूब व अन्य सामान मिले, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है। फैक्टरी संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
निरीक्षक संदीप कुमार, थाना प्रभारी, बड़ी थाना औद्योगिक क्षेत्र