{"_id":"667da1395f49b2d8140ee2ec","slug":"truck-filled-with-cold-drinks-lost-balance-fell-into-ditch-sonipat-news-c-197-1-snp1002-120335-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कोल्ड ड्रिंक से भरे ट्रक का बिगड़ा संतुलन, खाई में गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कोल्ड ड्रिंक से भरे ट्रक का बिगड़ा संतुलन, खाई में गिरा
Thu, 27 Jun 2024 10:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 27 Jun 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेस-वे पर खाई में गिरा कोल्ड ड्रिंक से भरा ट्रक। संवाद
खरखौदा। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर गांव पाई के पास एक ट्रक संतुलन बिगड़ने से दोनों सड़कों के बीच में बनी खाई में जा गिरा। इस दौरान चालक बाल-बाल बच गया, उसे हल्की चोटें आई हैं। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है।
केएमपी एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाले राहगीरों ने बताया कि गांव पाई के पास एक रजवाहे की क्राॅसिंग होती है। इस पर एक पुल का निर्माण भी किया गया है। यहां से गुजर रहा एक कोल्ड ड्रिंक से भरा हुआ ट्रक संतुलन बिगड़ने से दोनों सड़कों के बीच में नीचे खाई में जा गिरा। लोगों का कहना कि चालक की हादसे में जान बच गई, उसे हल्की चोटें आई हैं। जबकि ट्रक व उसमें लोड सामान को काफी नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी अंकित का कहना है कि सड़क हादसे को लेकर कोई सूचना अभी नहीं आई है।