फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Truck driver killed in road accident, colleague injured

सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत, सहयोगी घायल

Wed, 10 Nov 2021 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Truck driver killed in road accident, colleague injured
गांव बुटाना में जींद रोड पर सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई और सहयोगी घायल हो गया। हादसे की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। साथ ही शव को शवगृह में रखवा दिया। हादसे में घायल को बीपीएस राजकीय मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पानीपत के गांव समालखा में गांधी नगर निवासी सुनीता ने बताया कि उसका बेटा नवीन (30) ट्रक चलाता था। उसके साथ ट्रक पर बतौर सहयोगी पड़ोस में ही रहने वाला मुकेश रहता है। उनके अनुसार दोनों समालखा से ट्रक में धान भरकर गोहाना से जींद और नरवाना होते हुए टोहाना जा रहे थे। सुनीता ने बताया कि उनके पास सोमवार रात को फोन आया कि नवीन की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। इसके अलावा उसका सहयोगी मुकेश घायल हो गया है। उनके अनुसार नवीन के पास करीब 15 हजार रुपये थे, जो उन्हें नहीं मिले। बताया जा रहा है कि दोनों गांव बुटाना में ट्रक से उतरकर दूसरी तरफ लघुशंका के लिए जा रहे थे, इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। परिजनों के अनुसार नवीन शादीशुदा था और उसका पांच वर्षीय बेटा भी है। वहीं, जांच अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed