फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Truck driver cheated by pretending to be a snake and extorted 60 thousand rupees

Sonipat News: ट्रक चालक को सांप का खेल दिखा झांसे में लेकर 60 हजार रुपये ऐंठे

Wed, 28 Feb 2024 11:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Truck driver cheated by pretending to be a snake and extorted 60 thousand rupees
राई(सोनीपत)। बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास ट्रक चालक को बातों में उलझाकर तीन युवकों ने 60 हजार रुपये ऐंठ लिए। जब पीड़ित को इसकी जानकारी हुई तो पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के गांव हुसेपुर निवासी जितेंद्र ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि वह फिलहाल बहादुरगढ़ निवासी चांद सिंह के ट्रक का चालक है। वह 26 फरवरी को उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित लाल कुआं से ट्रक लोड करके चले थे। वह 27 फरवरी को ट्रक लेकर बहालगढ़ पहुंचे। इसी बीच उनके ट्रक के क्लच ऑयल की पाइप फट गई।
विज्ञापन


उन्होंने बहालगढ़ में ही ट्रक को खड़ा कर दिया। इसके बाद मिस्त्री की तलाश करने लगे। जब वह बहालगढ़ में चौक के पास स्थित फ्लाईओवर के नीचे पहुंचे तो वहां उन्हें तीन युवक मिले। इनके पास दो सांप थे। उन्होंने उनको सांप का खेल दिखाया और अपनी बातों में उलझा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवकों के पूछने पर उन्होंने बता दिया कि पास ट्रक में 60 हजार रुपये रखे हैं। इनके कहने पर उन्होंने ट्रक से 60 हजार रुपये निकाल कर उनको दे दिए। इसके बाद तीनों युवक भाग गए। उन्होंने घटना से ट्रक मालिक और पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि चालक की नकदी लेकर भागे युवकों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed