फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Truck collided with Bus near village Badhamalik on KMP expressway in Sonipat

Sonipat: ट्रक ने मारी बस में टक्कर, खाटू श्याम जा रहे 15 श्रद्धालु घायल, पंचर के कारण खड़े थे बाहर

Sun, 02 Apr 2023 08:21 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 02 Apr 2023 08:21 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी ललित ने बताया कि वह शनिवार रात को करीब दस बजे उत्तर प्रदेश के मेरठ से राजस्थान के सीकर स्थित खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। बस में करीब 40 श्रद्धालु सवार थे।

विज्ञापन
Truck collided with Bus near village Badhamalik on KMP expressway in Sonipat
केएमपी पर हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत में कुंडली-पलवल-मानेसर (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर गांव बढ़मलिक के पास पंचर हुई बस का टायर बदलते समय ट्रक की टक्कर से 15 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी पंचर टायर बदलने के दौरान बस के आगे खड़े थे। ट्रक की टक्कर से सभी बस की चपेट में आ गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से छह को ज्यादा चोट होने के चलते महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर रेफर किया गया है। राई थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी ललित ने बताया कि वह शनिवार रात को करीब दस बजे उत्तर प्रदेश के मेरठ से राजस्थान के सीकर स्थित खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। बस में करीब 40 श्रद्धालु सवार थे। जब बस केएमपी के जीरो प्वाइंट से आगे खरखौदा की तरफ चली तो गांव बढ़मलिक के पास अचानक बस के आगे का बाएं तरफ का पहिया पंचर हो गया। जिस पर चालक ने बस को एक तरफ रोक दिया। इसके बाद जैक लगाकर चालक टायर बदलने लगा। इस दौरान करीब 15-20 श्रद्धालु नीचे उतरकर बस के आगे रोशनी में खड़े हो गए। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बस आगे खड़े श्रद्धालुओं से टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे में करीब 15 लोग घायल हो गए। मामले की सूचना राई थाना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने घायलों को तुरंत नागरिक अस्पताल सोनीपत में भर्ती कराया। जहां पर उन्हें उपचार दिया गया। अस्पताल में उपचार देने के बाद उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी सोमबीर, मेरठ के गांव गढ़ी झांझड़ निवासी संजीत, मेरठ के शेखपुरा निवासी मनीष, मेरठ निवासी सत्यम गुप्ता व ओमप्रकाश तथा सुरेंद्र गुप्ता को खानपुर महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। गाजियाबाद के लोहामंडी निवासी अशोक को नागरिक अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। वहीं मेरठ निवासी राजा, ललित व विकेश को हल्की चोट ली है। हादसे में तीन-चार बच्चे भी चोटिल हुए है। जिन्हें परिजन प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ ले गए। राई थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोडक़र भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed