{"_id":"6146359f8ebc3e91ed163b5e","slug":"truck-cleaner-from-punjab-dies-in-road-accident-driver-critical-sonipat-news-rtk624424553","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में पंजाब के ट्रक क्लीनर की मौत, चालक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में पंजाब के ट्रक क्लीनर की मौत, चालक गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। दिल्ली से लुधियाना जा रहा एक ट्रक जब राई स्थित गोल्डन हट ढाबे के पास पहुंचा तभी सामने चल रहे दूसरे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक के क्लीनर की मौत हो गई, जबकि चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। चालक की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया है।
पंजाब के होशियारपुर के गांव चलुपुर निवासी शरनप्रीत सिंह ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह ट्रक पर चालक है। उसके गांव का ही अमित कुमार ट्रक पर क्लीनर था। शनिवार को वह ट्रक में सामान लेकर दिल्ली से लुधियाना जा रहा था। राई में गोल्डन हट ढाबा के पास पहुंचे तो एक ट्रक तेजी से साइड से आगे निकला। उसने आगे निकलते ही ब्रेक लगा दिए। जिससे उनके ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में चालक शरनप्रीत और क्लीनर अमित दोनों ट्रक के केबिन में फंस गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और ट्रक के केबिन को तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने नंबर प्लेट के आधार पर ट्रक की तलाश शुरू कर दी है।