{"_id":"65d8d5aa01bb64a6630a3831","slug":"trolley-crushed-a-villager-riding-a-bike-sonipat-news-c-197-1-snp1002-114272-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ट्राले ने बाइक सवार ग्रामीण को कुचल डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ट्राले ने बाइक सवार ग्रामीण को कुचल डाला
Fri, 23 Feb 2024 10:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 23 Feb 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
गोहाना(सोनीपत)। सफीदों-गोहाना रोड पर गांव जागसी के पास ट्राले ने बाइक सवार ग्रामीण को कुचल दिया। इससे मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। बरोदा थाना पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जींद जिले के खंड सफीदों के गांव ऐंचरा निवासी भीम सिंह ने बताया कि बड़े भाई रणधीर (53) वीरवार को गांव से गोहाना के लिए गए बाइक से निकले थे। वह जब गांव जागसी के पास पहुंचे तो ट्राला चालक ने भाई रणधीर को कुचल दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक मौके से भाग गया। पुलिस ट्राला चालक की तलाश कर रही है।