फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Tribute paid to Baba Banda Singh Bahadur on his martyrdom day

Sonipat News: बाबा बंदा सिंह बहादुर के बलिदान दिवस पर किया नमन

Sun, 09 Jun 2024 07:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 09 Jun 2024 07:08 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to Baba Banda Singh Bahadur on his martyrdom day
फोटो 25 - सोनीपत के गोहाना में सेक्टर सात के सामुदायिक केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में बैरागी समाज के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र बैरागी को स्मृति चिह्न भेंट करते समाज के लोग। संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। सेक्टर-7 के सामुदायिक केंद्र में बंदा वीर बैरागी के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। रविवार को सुबह हवन करवाया गया। जिसके बाद शहर में बाइकों पर यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बैरागी समाज के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र बैरागी ने की। विधायक जगबीर सिंह मलिक ने कहा कि नई पीढ़ी को बंदा वीर बैरागी की जीवनी जरूर पढ़नी चाहिए। उन्होंने 15 साल की कम उम्र में देश और समाज की सेवा के लिए अपना घर त्याग दिया था। बाबा बंदा वीर बैरागी ने सच्चाई, देशभक्ति, वीरता व त्याग के मार्ग पर चलते हुए 9 जून 1716 को मानव उत्थान यज्ञ में अपने प्राणों की आहुति दे दी।
विज्ञापन

नरेंद्र बैरागी ने कहा कि बंदा वीर बैरागी का बचपन का नाम माधोदास था। बाबा बंदा सिंह बहादुर गुरु गोविंद सिंह के जीवन काफी प्रभावित हुए। उन्होंने गुरु तेग बहादुर का शीश काटने वाले जल्लाद जलालुद्दीन का सिर काटा था। स्वामी धर्मदेव ने कहा कि बंदा वीर बैरागी ने सरहिंद के नवाब वजीर खान का भी वध किया था। संजीव स्वामी ने कहा कि उन्होंने पूरा जीवन देश व धर्म के लिए कुर्बान किया। कार्यक्रम में सत्यवान दुभेटा, नफे सिंह, सुभाष, राजकुमार, सचिन, विकास का सहयोग रहा। कार्यक्रम में नगर परिषद गोहाना की अध्यक्ष रजनी विरमानी, कांग्रेस नेता डॉ. कपूर नरवाल, राजकुमार बैरागी, कर्मवीर पहलवान, हवा सिंह, योगेश, नरेंद्र खटकड़, जितेंद्र जांगड़ा, रोहित मान, जयदीप कुंडू व सतपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed