फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Trial of second oxygen plant in civil hospital today, preparations complete

नागरिक अस्पताल में दूसरे ऑक्सीजन प्लांट का आज होगा ट्रायल, तैयारी पूरी

Sat, 22 Jan 2022 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Trial of second oxygen plant in civil hospital today, preparations complete
जिला अस्पताल में लगाया गया ऑक्सीजन प्लांट। - फोटो : Sonipat
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच ऑक्सीजन की कमी से निपटने के लिए नागरिक अस्पताल में शनिवार को दूसरे ऑक्सीजन प्लांट को शुरू करने का ट्रायल लिया जाएगा। ट्रायल को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। यहां पर गुजरात की कंपनी के साथ मिलकर 1000 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कर लिया है। ट्रायल प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला नागरिक अस्पताल ऑक्सीजन उत्पादन में आत्मनिर्भर हो जाएगा। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन को बाजार से ऑक्सीजन सिलिंडर भरवाने की आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 1.66 करोड़ रुपये की लागत से 1000 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया है। 3 जनवरी को गुजरात की एलएंडटी कंपनी ने ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए जिला अस्पताल में मशीनें भेज दी थी। इसका बजट कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के तहत एचडीएफसी बैंक की ओर से दिया जाएगा। प्लांट शुरू होने के बाद यहां रोजाना 200 सिलिंडर ऑक्सीजन का उत्पादन किया जा सकेगा। अस्पताल के सभी वार्डों में इसकी आपूर्ति दी जाएगी। बड़ा प्लांट लगने से अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन

सांसद ने रखी थी आधारशिला
जिला अस्पताल में सात माह पहले 200 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया था। उस प्लांट से रोजाना 40 ऑक्सीजन सिलिंडर भरे जाते हैं। कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए जिला नागरिक अस्पताल में एक और ऑक्सीजन प्लांट लगाने का निर्णय लिया गया था। इसे लेकर मईमें सांसद रमेश कौशिक ने 1000 एलपीएम के ऑक्सीजन प्लांट की आधारशिला रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आक्सीजन प्लांट के ट्रायल के लिए आज आएगी कंपनी की टीम
जिला अस्पताल में प्लांट को चालू करने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्लांट के ट्रायल करने के लिए शनिवार को कंपनी से टीम अस्पताल में पहुंची। ट्रायल प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्लांट चालू करने किया जाएगा। प्लांट चलाने के लिए लोक निर्माण विभाग के इलेक्ट्रिकल शाखा की ओर से पावर सब स्टेशन स्थापित किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभाग को 50 लाख रुपये पहले ही जारी कर रखा है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद पावर सब स्टेशन स्थापित करने का काम शुरू होगा।

जिला अस्पताल में प्लांट का शनिवार को ट्रायल होगा। एलएंडटी कंपनी की टीम प्लांट का ट्रायल लेने के लिए अस्पताल में पहुंचेगी। प्लांट के संचालन को लेकर विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है। -डॉ. आदर्श शर्मा, उप सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed